Hospital :छितौनी कोविड अस्पताल में ओपीडी की गई शुरुआत,लोगों के खिलें चेहरे
Hospital : कुशीनगर जनपद में नगर पंचायत छितौनी के संयुक्त महिला अस्पताल के परिसर में पुर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की पहल पर डीआरडीओ के द्वारा 70 बेड के फाइबर अस्पताल की स्थापना की गई थी।
जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल में आईसीयू व हर बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की सुविधा के साथ ही फाइबर अस्पताल को कोविड व अन्य गंभीर रोगों निपटने के लिए पूरी तरीके से हाईटेक बनाया गया है।
अस्पताल परिसर में ही सामाजिक संस्था ऑक्सफाम के द्वारा पूर्वांचल के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना भी की गई है।
4 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ऑक्सीजन प्लांट से प्रति मिनट 600 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए जेनरेटर भी लगाया गया है।
लेकिन यह कोविड अस्पताल उपयोग में न होने से जर्जर हो रही थी। आकांक्षी नगर योजना में चयनित मुख्यमंत्री फेलो इं संदीप मौर्य की पहल से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पी एन गुप्ता व नगर अध्यक्ष अशोक निषाद के सहयोग से कोविड अस्पताल में ओपीडी की शुरुआत की गई। जिसमें सैकड़ो मरीज का इलाज किया गया।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट एस के तिवारी, सीएचओ मोहिनी गुप्ता, सभासद सुनील कुमार गुप्ता, विजय कुमार उर्फ मुन्ना भैया, संदीप कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि रमेश चंद्र निषाद अन्य लोग उपस्थित रहे।
वही निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि बाउंड्री वॉल को शीघ्र दुरुस्त करने की घोषणा की वही सुरेश, भगवान, दीपलाल निषाद, मुलायम साहनी, उपेंद्र गुप्ता आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया।
