Home:प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे सस्ते किराए के घर, जानिए कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ
home:उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरों में रहने वाले गरीब लोगों और शहरी प्रवासियों के लिए किफायती दरों पर
किराए का आवास (home) मुहैया करवाने के लिए योजना की शुरूआत की है।
अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग एंड कॉम्प्लेक्स (एआरएचसी) योजना के तहत शहरी प्रवासी, गरीब मजदूरों, आर्थिक रूप
से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित लोगों, कारखाने के श्रमिकों सहित
निम्न आय वर्ग और आतिथ्य से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
इसके अलावा अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,
विधवा, कामकाजी महिला एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को वरीयता दी जायेगी।
योजना को दो मॉडल के तहत लागू किया जाएगा। पहले मॉडल में केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक समझौते के
माध्यम से खाली घरों को एआरएचसी में परिवर्तित किया जाएगा और दूसरे मॉडल के अनुसार एआरएचसी का
निर्माण, संचालन और रखरखाव सार्वजनिक या निजी संस्थाओं द्वारा उनकी खाली जमीन पर किया जाएगा।
योजना के तहत सभी परियोजनाओं का उपयोग 25 वर्षों के लिए केवल ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी,
शहरी प्रवासियों/गरीबों के लिए किराये के आवास के तौर पर किया जा सकता है। अगर एआरएचसी का उपयोग किराए
के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जाता है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
