Home Loan :होम लोन चुकाने के लिए कब और कैसे निकाल सकते हैं पीएफ की रकम, यहां चेक करें डिटेल्स
home loan: आरबीआई (RBI) के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद हाल के दिनों में बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में
बढ़ोतरी की है. कई बैंकों ने मौजूदा और नए कर्जदार, दोनों के लिए ब्याज दरें बढ़ाई है.
होम लोन (home loan) पर बढ़ती ब्याज दरों ने अब इस बात की चर्चा शुरू कर दी है
कि होम लोन लेने वालों को अपनी बकाया लोन की रमक का भुगतान का करने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए?
इसको लेकर जितने विकल्प मौजूद हैं उनमें से एक यह भी है कि वे अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की रकम का
उपयोग करके अपने होम लोन को पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रीपेमेंट कर सकते हैं.
क्या होम लोन (home loan) चुकाने के लिए EPF से पैसे निकाले जा सकते हैं?
EPF योजना की धारा 68BB के अनुसार, आप अपने होम लोन के पुनर्भुगतान के लिए EPF राशि निकाल सकते हैं.
हालांकि, घर को व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से पीएफ सदस्य के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए.
होम लोन आवेदक के पास कम से कम दस साल का पीएफ अंशदान रिकॉर्ड होना चाहिए.
पांच साल की लगातार सेवा पूरी होने के बाद निकाली गई पीएफ राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
होम लोन (home loan) चुकाने के लिए ईपीएफ बैलेंस कैसे निकालें?
इसके लिए पहले आपको सभी पहलुओं को सावधानीपूर्वक चेक करना होगा.
यदि आप अपने करियर के शुरुआती चरण में हैं, तो आप होम लोन चुकाने के लिए पीएफ कॉर्पस का उपयोग कर
सकते हैं, क्योंकि आपके ईपीएफ खाते में फंड भरने के लिए आपके पास लंबी अवधि है.
इसके अलावा, अगर होम लोन का ब्याज EPF के ब्याज से अधिक है,
तो आप EPF कॉर्पस का उपयोग होम लोन (home loan) चुकाने और ब्याज खर्च के लिए पैसे बचाने के लिए
कर सकते हैं. यदि ईपीएफ पर ब्याज होम लोन के ब्याज के बराबर
या अधिक है, तो आप अपने ईपीएफ कोष से निकासी से बच सकते हैं.
होम लोन (home loan) चुकाने के लिए पीएफ फंड कब निकालें?
पीएफ राशि की निकासी को अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
यदि आप एक अस्थायी वित्तीय स्थिति में हैं और निकट भविष्य में इससे बाहर आने की उम्मीद करते हैं,
तो आप पीएफ कोष का उपयोग कर सकते हैं. लेकिन अगर आप अनिश्चित हैं
कि आपकी वित्तीय समस्या कब खत्म होगी, तो आप पहले अन्य विकल्पों की तलाश कर सकते हैं
जैसे ईएमआई कम करने के लिए ऋण अवधि बढ़ाना या पुनर्भुगतान का प्रबंधन करने के लिए
एफडी का उपयोग करना. पीएफ राशि आपकी सेवानिवृत्ति योजना के लिए है,
और आपको इसे उस समय के लिए सुरक्षित रखना चाहिए और होम लोन के लिए इसका उपयोग नहीं करना चाहिए.
