Heart Attack: मोबाइल पर कार्टून देख रही थी 5 साल की बच्ची, हार्ट अटैक आया और तोड़ दिया दम
Heart Attack: बीते कुछ वर्षों में आपने कई ऐसे वीडियोज देखे होंगे, जिसमें अचानक लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
किसी ने डांस करते हुए अचानक दम तोड़ दिया तो कोई जिम करते हुए जान गंवा बैठा. लेकिन अब एक 5 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है.
यह भी पढ़ें :युवाओं में Heart Attack के कारण जानने की जरूरत, इसका अध्ययन होना चाहिए
यह दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद का है. 5 साल की एक बच्ची मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. तभी उसकी दिल की धड़कन रुकने से मौत हो गई और परिवार के साथ-साथ गांव में कोहराम मच गया.
मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हथियाखेड़ा का है. महेश की 5 साल की बेटी मोबाइल पर कार्टून देख रही थी तभी अचानक वह बेहोश हो गई.
उसको परिवार के लोग तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि कार्टून देखते वक्त इसको हार्ट अटैक आया है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है.
मासूम बच्चे की दिल की धड़कन रुकने से मौत की खबर सुनते ही परिवार में हाहाकार मच गया. गांव में इस खबर के फैलते ही मातम छा गया.
एक मासूम बच्ची की अचानक दिल की धड़कन रुकने से मौत की खबर ने पूरे अमरोहा जनपद में सनसनी फैला दी है.
आ चुके हैं ऐसे कई मामले
लड़कियों में इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक आने का यह ताजा मामला है. इससे पहले भी कम उम्र में लड़कियों को हार्ट अटैक आने के कई मामले सामने आए हैं.
पिछले साल दिसंबर में इंदौर की एक 17 साल की लड़की की डिनर करने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. हैरान करने वाली बात यह थी कि परिवार में किसी की भी कार्डिएक की हिस्ट्री नहीं थी.
रामबाली नगर में रहने वाली संजना यादव कॉलेज के फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी.
यह भी पढ़ें :Heart Attack: 63% लोगों की मौत का कारण बना खराब लाइफस्टाइल! तस्वीर बदलने की तैयारी में सरकार
इसके अलावा सितंबर 2023 में 12 साल की एक लड़की क्लासरूम में अचानक गिर गई और कथित तौर पर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई.
8वीं कक्षा में पढ़ने वाली रिद्धी मेवादा स्कूल के आखिरी लेक्चर में अचानक बेंच से गिर गई. टीचर ने इस बारे में प्रिंसिपल को बताया और उसको अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया
