Happy Propose Day:अपने प्यार का इजहार करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, बनती बात बिगाड़ सकती हैं ये गलतिया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Happy Propose Day:अपने प्यार का इजहार करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, बनती बात बिगाड़ सकती हैं ये गलतिया

Happy Propose Day: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे 2024 हर आशिक को प्यार की तरफ अपना एक कदम आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास देता है।

रोज डे मनाने के बाद प्रपोज डे पर प्यार करने वाले दो दिल एक दूसरे को अपनी फीलिंग्स शेयर करके दिल का हाल बयां करते हैं। हालांकि दिल की बात जुबान तक लाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Lover: नहीं जाऊंगी ससुराल;चौकी में प्रेमी के साथ बैठ गई शादीशुदा महिला, साथ रहने पर अड़ी

ऐसे में अपने क्रश से आई लव यू कहने का सही तरीका आपको मालूम होना चाहिए। प्यार के इजहार का सही तरीका पता नहीं होने पर आपको निराश होना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं प्रपोज करते समय आपको कौन सी 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए, जिससे इम्प्रेस होकर आपकी गर्लफ्रेंड आपको झट से हां बोल दे।

पसंद का रखें ख्याल-

अपनी ड्रीम गर्ल को प्रपोज करने से पहले उसकी पसंद-नापसंद के बारे में अच्छी तरह पता लगा लें। ताकि उससे अपने प्यार का इजहार करते समय आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकल जाए जो उसे नापसंद हो और आपकी बनती बात बिगड़ जाए।

रिलेशनशिप स्टेटस का लगाएं पता-

किसी से अपने प्यार का इजहार करने से पहले यह पता करना बेहद जरूरी है कि कहीं वो पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में तो नहीं है। हो सकता है आप उनकी दोस्ती को प्यार समझने की गलती कर रहे हों।

इस गलतफहमी को दूर करने के लिए किसी लड़की को प्रपोज करने से पहले यह पता करें कि वह किसी दूसरे को तो पसंद नहीं करती।

दिखावे से रहें दूर-

प्रपोज दिखावे के लिए नहीं पार्टनर के दिल में जगह पाने के इरादे से करें। इसके लिए किसी लड़की को प्रपोज करते समय झूठ और दिखावा करने से दूर रहें।

ऐसा करने पर जब आपकी हकीकत उसके सामने आएगी तो आपकी बनी हुई बात बिगड़ सकती है। जिससे आपका दिल टूट जाएगा।

सही शब्दों का करें इस्तेमाल-

कई बार आपकी भावनाएं सामने वाले व्यक्ति के लिए अच्छी होने के बावजूद वो आपके प्रेम प्रस्ताव को रिजेक्ट कर देता है। ऐसा ज्यादातर तब होता है जब आप उसे प्रपोज करते समय अच्छे और सही शब्दों का चयन करने से चूक जाते हैं।

यह भी पढ़ें :Lover : मजदूरी करने गया था ससुर,घर पर अकेले थे जीजा-साली,  लौटकर आया तो पैरों तले घिसक गई जमीन, जानें पूरा मामला

अगर प्रपोज कुछ शब्दों से करना चाहते हैं, तो सही शब्दों को संवेदनशील तरीके से व्यक्त करें। प्यार को सिर्फ शब्दों में जताकर नहीं दिखाया जा सकता है। आप उन्हें बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, ये अपने व्यवहार और बातों से भी समझाएं।

स्पेशल होने का राज बताएं-

पार्टनर को प्रपोज करते समय उसे यह महसूस करवाएं कि वो आपके लिए कितनी खास और दूसरों से अलग क्यों हैं। ऐसा करते हुए अपने परिवार के बारे में भी साथी को बता सकते हैं ताकि वह समझ सकें कि आप उनके लिए बेहद गंभीर हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...