hair fall:बालों का झड़ना अब बना स्ट्रेस की वजह? एक्सपर्ट से जानें कारण व उपाय

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

hair fall:बालों का झड़ना अब बना स्ट्रेस की वजह? एक्सपर्ट से जानें कारण व उपाय

hair fall: आजकल बालों के झड़ने की समस्या ज्यादातर लोगों के लिए परेशानी की बड़ी वजह बनी हुई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

आमतौर पर बालों के झड़ने के पीछे तनाव, वर्कलोड की अधिकता, प्रदूषण, खानपान की खराब आदतें

और गलत लाइफस्टाइल होता है। समय रहते अगर इन चीजों को सुधार लिया जाए तो

बालों के झड़ने की समस्या को काफी कम किया जा सकता है।

गुलमोहर डाइट क्लिनिक की डाइटिशियन तृप्ती से जानते हैं आखिर

कब hair fall बनने लगता है चिंता का कारण और कैसे कर सकते हैं इसकी रोकथाम।

hair fall कब बनने लगता है चिंता का कारण-

सरल शब्दों में समझें तो एक दिन में 100 से अधिक बालों के झड़ने को हेयर फॉल माना जा सकता है।

ऐसा होने पर इसके कारण का पता लगाकर समय से इसकी रोकथाम के उपाय आजमा लेने चीहिए।

हेयर फॉल के लक्षण-

-हेयरलाइन का कम होना।

-खोपड़ी पर धब्बेदार और गोलाकार धब्बे बनना।

-बालों का अचानक ढीला हो जाना

-पूरे शरीर के बाल झड़ना

-एक दिन में 100 से अधिक बालों का गिरना

हेयर फॉल के कारण-

-तनाव और अवसाद

-पोषण की कमी

-सिर की साफ सफाई न रखने पर

-सिर की त्वचा में संक्रमण या त्वचा संबंधी कोई विकार

-प्रदूषण और खराब जीवनशैली

– किसी बीमारी के इलाज के दौरान भी बाल झड़ सकते हैं।

-बालों की खराब देखभाल और अलग हेयर स्टाइल

-हार्मोनल चेंज

-रासायनिक उत्पादों का उपयोग

-अनिद्रा

-रूसी

-वंशानुगत

हेयर फॉल से बचाव-

-केमिकल की जगह घर पर मौजूद हर्बल उपाय आजमाएं।

-सिर की मालिश करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारा जा सकता है।

नारियल तेल, जैतून तेल, लैवेंडर तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं।

-बालों को घना दिखाने का सबसे आसान तरीका होता है बैक कॉम्बिंग यानी अपने बालों में उल्टी कंघी करना।

ऐसा करने से बाल घने दिखाई देते हैं और आपको अच्छा लुक मिलता है।

इसके अलावा ऐसा करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर किया सकता है।

-पानी में नीम की पत्तियों को उबलकर उस पानी से बाल धोने से सिर की त्वचा संक्रमण से बची रहती है।

-बालों का झड़ना रोकने के लिए अच्छी नींद और तनाव रहित जीवन जीना बहुत जरूरी है।

-अपनी खानपान में बदलाव करते हुए जंक फूड की जगह डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करें। डाइट में उच्च प्रोटीन आहार लें।

-तनावपूर्ण जीवन जीना बंद करें और खुश रहने का प्रयास करें।

-सिर और बालों पर रासायनिक उत्पादों का प्रयोग बंद करें।

-हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर के उपयोग को नियंत्रित करें।

-अपने बालों को हर वक्त बांध कर न रखें।

-महिलाओं को रोजाना बाल न धोने की सलाह दी जाती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related