Government Scheme: 2000 रुपये चाहिए तो काम की है मोदी सरकार की ये स्कीम, ऐसे उठाएं फायदा
Government Scheme: मोदी सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण के लिए कई स्कीम चलाई जा रही है.
इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों का हित करना है. सरकार की ओर से समय-समय पर गरीबों को आर्थिक सहायता भी
मुहैया करवाई जाती है तो वहीं गरीबों को मुफ्त में या कम कीमत पर अनाज भी मुहैया करवाया जाता है.
इस कड़ी में मोदी सरकार की ओर से जरूरतमंद किसानों के लिए भी एक स्कीम चलाई गई थी.
इस स्कीम का नाम है पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi). इस योजना के तहत
मोदी सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है.
आर्थिक मदद
पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही एक योजना है.
इस योजना के तहत हजारों किसानों को अब तक फायदा मिल चुका है.
इस योजना के तहत जरूरतमंद किसानों और किसान परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से हर
साल 6000 रुपये आर्थिक मदद के तौर पर उपलब्ध करवाए जाते हैं. हालांकि ये राशि उनको किस्तों में मिलती है.
बैंक खाते में भेजी जाती है राशि
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत मोदी सरकार हर पात्र किसानों को तीन-तीन महीने की
समान किस्तों में दो-दो हजार रुपये देती है. ऐसे में सालाना तौर पर पात्र किसानों को 6 हजार रुपये की
आर्थिक मदद मिलती है. वहीं इस स्कीम के जरिए जो भी पात्र किसान है, उनको आर्थिक मदद की राशि सीधे उनके
बैंक खाते हैं भेजी जाती है. ऐसे में किसानों को रुपये हासिल करने के लिए कहीं चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं.
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा केवल किसानों को ही मिल सकता है.
वहीं किसानों में भी सिर्फ जरूरी योग्यता पूरी करने वाले किसानों को ही इस स्कीम का फायदा मिलता है.
इस स्कीम के तहत लाभ उठाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है.
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर किसान खुद को रजिस्टर कर सकते हैं.
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया कम्प्यूटर जगत के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
