government jobs :  Up में निकली 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, इतना मिलेगा वेतन, ये है आवेदन का तरीका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

government jobs :  Up में निकली 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, इतना मिलेगा वेतन, ये है आवेदन का तरीका

government jobs :सरकारी नौकरी के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.

उत्तर प्रदेश में 600 से ज्यादा पदों पर नौकरी के लिए भर्ती (UPSRTC Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन

- Advertisement -
- Advertisement -

जारी किया गया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते

हैं. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने कुल 625 पदों पर भर्ती निकाली है,

जिसके तहत कंडक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.

इस पद के लिए आवेदन करने के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक

वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी, जौनपुर,

मिर्जापुर, सहारनपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले में उम्मदीवारों की भर्ती की जाएगी.

पदों की संख्या (UPSRTC Recruitment 2023)

– कुल पद- 625

– सहारनपुर- 360 पद

– कौशाम्बी, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर- 265 पद

शैक्षिक योग्यता

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन

के योग्य माना जाएगा. किसी भी स्ट्रीम से पास होने वाला उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकता है.

हालांकि, उसे कंप्यूटर कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा.

योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देखें.

महत्वपूर्ण तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 जनवरी 2023 को हो चुकी है.

वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2023 तय की गई है.

यानी भर्ती के लिए आवेदन हेतु सिर्फ दो दिनों का समय बचा है.

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा.

हालांकि, वेतन से जुड़ी डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...