Government:आज से शुरू कर दी ये योजना, हर महीने इनको मिलेंगे 10,000 रुपये
government: केंद्र सरकार की तरफ से एक शानदार स्कीम निकाली गई है,
जिसमें आपके पास करोड़ों रुपये जीतने का मौका है. इस स्कीम का नाम मेरा बिल,
मेरा अधिकार (Mera Bill Mera Adhikar) है. आज सरकार ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में
इस स्कीम को शुरू कर दिया है. फिलहाल चालू वित्त वर्ष में सरकार ने
पुरस्कार राशि के लिए 30 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया है.
50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया ऐप
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि योजना के लिए
मोबाइल ऐप को अब तक 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है.
किया जाएगा लकी ड्रा
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ जीएसटी लकी ड्रॉ छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट
के तौर पर पर शुरू किया जा रहा है और पुरस्कार राशि में केंद्र तथा राज्य समान रूप से योगदान करेंगे.
नागरिकों और ग्राहकों को होगा फायदा
मल्होत्रा ने कहा, ‘जीएसटी से नागरिकों, ग्राहकों और सरकारों को फायदा हुआ है.
राजस्व हर महीने बढ़ रहा है और केंद्र तथा राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं
कि जीएसटी के तहत कर दरें कम हों.’ उन्होंने कहा कि आज औसत जीएसटी दर
12 फीसदी है, जबकि इसकी पेशकश के वक्त इसके 15 फीसदी रहने का अनुमान था.
इन राज्यों में शुरू हुई योजना
चालू वित्त वर्ष में हर महीने औसत जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा है.
government ने शुक्रवार को असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों तथा पुडुचेरी,
दादरा नगर हवेली और दमन-दीव केंद्र शासित प्रदेशों में एक सितंबर से
पायलट आधार पर ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ योजना शुरू की है.
810 लकी ड्रॉ होंगे हर महीने
बता दें इस योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्रा होंगे. हर तिमाही में दो बंपर लकी ड्रॉ होंगे.
800 लोगों को मिलेंगे 10,000 रुपये
ग्राहक अपने जीएसटी बिल ऐप के जरिए अपलोड करके इस योजना में शामिल हो सकते हैं
और लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार जीत सकते हैं. मासिक ड्रॉ में 800 लोगों को 10,000 रुपये का पुरस्कार और
10 लोगों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. प्रत्येक तिमाही में एक करोड़ रुपये का एक बंपर ड्रा होगा.
