Google Search में एड हुए 3 नए फीचर्स, कुछ भी सर्च करने पर आपको इस तरह फायदा होगा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search में एड हुए 3 नए फीचर्स, कुछ भी सर्च करने पर आपको इस तरह फायदा होगा

Google Search: टेक जॉइंट गूगल AI पर जोरो शोरो से काम कर रहा है. अब तक कंपनी वर्कस्पेस के कई ऐप्स में

AI का सपोर्ट दे चुकी है. इस बीच गूगल ने अपने सर्च इंजन में कुछ AI से जुड़े फीचर्स जोड़े हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

नई सुविधाएँ जेनेरेटिव एआई संचालित सर्च एक्सपीरियंस (एसजीई) का हिस्सा हैं

जिसकी घोषणा कंपनी ने इस साल की शुरुआत में की थी. कंपनी ने कहा कि नए फीचर्स की मदद से यूजर्स किसी भी

टॉपिक पर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. यानि आपको इनफार्मेशन फास्ट और अपडेटेड मिलेगी.

ये सब है नया

1– अभी तक गूगल पर हम जब भी कुछ सर्च करते हैं तो ज्यादातर इनफार्मेशन इमेज और टेक्स्ट में आती है.

Overview सेक्शन में यही दो चीज ज्यादा देखने को मिलती है. अब कंपनी इसमें वीडियो को एड करने जा रही है.

यानि अब आपको कुछ भी सर्च करने पर वीडियो भी Overview सेक्शन में देखने को मिलेंगी.

साथ ही ये मोशन में होंगी. यानि ये चलते रहेंगी. जैसे आपने सर्च किया- शव आसन कैसे करें?

तो इसके जवाब में आपको गूगल सारी इनफार्मेशन देगा और वीडियो भी नजर आएगी

जिसमें एक्शन होता हुआ आपको दिखेगा. जैसा यूट्यूब वीडियो के साथ होता है.

2- अब तेजी से लोड होंगे Overviews. कंपनी ने कहा कि उसने हाल ही में SGE में एक बड़ा सुधार किया है

जिससे AI Overviews उत्पन्न करने में लगने वाला समय आधा हो गया है.

इससे यूजर्स को फायदा होगा और वे इनफार्मेशन तेजी से हासिल कर पाएंगे.

3- एक और फीचर जो गूगल ने जोड़ा है वो है लिंक में प्रकाशन तिथि को एड करना.

यानि जब आप कुछ भी Google Search में करेंगे तो इसके बदले दिखाई देने वाले टेक्स्ट लिंक में आपको डेट्स

भी दिखेंगी जिससे आपको ये पता लग पाएगा कि लेख कब लिखा गया है और ये अपडेटेड है या नहीं.

फिलहाल इन लोगों के लिए उपलब्ध

​​उपलब्धता की बात करें तो Google का कहना है कि ये नए फीचर्स एंड्रॉइड और iOS दोनों पर

Google ऐप और Google Chrome के डेस्कटॉप-आधारित ऐप पर आज से लाइव हो गए हैं.

हालांकि ये अपडेट फिलहाल उन लोगों के लिए है जिन्होंने गूगल लैब का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है.

आने वाले समय में कंपनी इसे सभी के लिए लाइव कर सकती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...