Google Search के अलावा दुनिया में इन टॉप इंटरनेट ब्राउजर्स का भी है जलवा, क्या आप भी करते हैं इसे यूज, जानें रोचक बातें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search के अलावा दुनिया में इन टॉप इंटरनेट ब्राउजर्स का भी है जलवा, क्या आप भी करते हैं इसे यूज, जानें रोचक बातें

Google Search: अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है गूगल सर्च (Google Search) का आपने सबसे

ज्यादा इस्तेमाल किया होगा. लेकिन क्या आपने इसके अलावा दूसरे ब्राउजर का भी इस्तेमाल किया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इंटरनेट पर गूगल के अलावा भी कुछ इंटरनेट ब्राउजर हैं जो यूजर्स इस्तेमाल करते हैं.

दुनियाभर के कई ब्राउजर्स के मार्केट में होने के बावजूद गूगल आज भी किंग है.

reliablesoft.net/ के मुताबिक, गूगल ब्राउजर की हिस्सेदारी 92.57 प्रतिशत है.

Google Search

इंटरनेट सर्च में ब्राउजर के तौर पर गूगल दूसरे स्थान पर रहे बिंग से 89.53% के आश्चर्यजनक अंतर के साथ पहले स्थान

पर है. स्टेटिस्टा और स्टेटकाउंटर के आंकड़ों के मुताबिक, Google किसी भी

डिवाइस (डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट) पर सभी देशों के मार्केट पर हावी है.

Google यूजर्स को सबसे सटीक रिजल्ट्स पेश करने के लिए परिष्कृत एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर रहा है.

Microsoft Bing

अक्टूबर 2020 में बिंग का नाम बदलकर माइक्रोसॉफ्ट बिंग कर दिया गया. Microsoft Bing को गूगल के मुकाबले

मजबूत दावेदार माना जाता है. बिंग की सर्च इंजन हिस्सेदारी 2.83% से 12.31% के बीच है.

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से Google को इस ब्राउजर के जरिये चुनौती देने की पूरी कोशिश की लेकिन,

यूजर्स को कंपनी इस बात को लेकर अब तक समझा पाने में सफल नहीं हो सकी कि माइक्रोसॉफ्ट बिंग गूगल जितना

क्रेडिबल हो सकता है. विकिपीडिया के मुताबिक, यह इंटरनेट पर 26 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट है.

Yahoo

याहू का वेब सर्च इंजन औसतन 1% बाजार हिस्सेदारी के साथ सर्च में तीसरा स्थान रखता है.

अक्टूबर 2011 से अक्टूबर 2015 तक, याहू सर्च खासतौर से बिंग की तरफ से संचालित था.

अक्टूबर 2015 में, याहू ने सर्च-संबंधित सर्विस प्रदान करने के लिए Google के साथ सहमति व्यक्त की,

और अक्टूबर 2018 तक, याहू के रिजल्ट्स Google और बिंग दोनों द्वारा संचालित थे. विकिपीडिया के मुताबिक, याहू

का वेब पोर्टल बहुत लोकप्रिय है और इंटरनेट पर 9वीं सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है.

Baidu

Baidu ब्राउजर की इंटरनेशनल मार्केट हिस्सेदारी 0.68% से 11.26% के बीच है. Baidu की स्थापना 2000 में हुई थी

और यह चीन में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. इसकी बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है,

और विकिपीडिया के मुताबिक, Baidu हर महीने अरबों सर्च क्वेरी प्रदान कर रहा है. reliablesoft.net/ के मुताबिक,

यह वर्तमान में विकिपीडिया वेबसाइट रैंकिंग में 6वें स्थान पर है.

हालांकि Baidu दुनियाभर में उपलब्ध है, यह सिर्फ चीनी भाषा में उपलब्ध है.

Yandex

यांडेक्स रूस में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. दुनियाभर में इस ब्राउजर की हिस्सेदारी 0.5% से 1.16% के बीच है.

विकिपीडिया के मुताबिक, Yandex.ru इंटरनेट पर 10 सबसे पॉपुलर वेबसाइटों में से एक है,

जिसकी रूसी भाषा में रैंकिंग 8 है. यांडेक्स खुद को एक टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में प्रस्तुत करती है

जो मशीन लर्निंग की तरफ से संचालित इंटेलीजेंट प्रोडक्ट और

सर्विस का निर्माण करती है. रूस में यांडेक्स की हिस्सेदारी लगभग 65% है.

DuckDuckGo

डकडकगो की सर्च इंजन की बाजार हिस्सेदारी लगभग 0.66 प्रतिशत है. डकडकगो ट्रैफ़िक आंकड़ों के मुताबिक,

वे हर रोज औसतन 90+ मिलियन सर्च पर सेवा दे रहे हैं लेकिन फिर भी,

उनकी कुल बाज़ार हिस्सेदारी लगातार 0.6% से नीचे है. इस ब्राउजर की एक खास बात यह है

कि डकडकगो का इंटरफ़ेस साफ़ है, यह यूजर्स को ट्रैक नहीं करता है और यह पूरी तरह से विज्ञापनों से भरा हुआ नहीं है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...