Google Search : कहां से होती है गूगल बाबा की कमाई? सर्विस फ्री फिर भी अरबों का है रेवेन्यू, हर सर्च पर कितने छापता है नोट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Google Search : कहां से होती है गूगल बाबा की कमाई? सर्विस फ्री फिर भी अरबों का है रेवेन्यू, हर सर्च पर कितने छापता है नोट

Google Search : गूगल पर हर मिनट लाखों लोग कुछ ना कुछ सर्च कर रहे होते हैं.

गूगल से हमें सारे जवाब आसानी से मिल जाते हैं. यहां वो सभी मिलता है जो हम ढूंढना चाहते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

वो भी बिल्कुल फ्री में. क्या आपने सोचा है कि गूगल की ज्यादातर सर्विसेस आपको फ्री मिलती हैं,

फिर कंपनी की कमाई कैसे होती है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की कमाई अरबों डॉलर में हैं.

जबकि इसकी ज्यादातर सर्विसेस के लिए यूजर्स पैसे नहीं देते हैं.

आपको बता दें कि  Google Search आपके सर्च से हर मिनट कमाई करता है.

कमाई भी इतनी जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. गूगल की कमाई को समझने के लिए

सबसे पहले आपको इसके बिजनेस मॉडल को समझना होगा.

कंपनी एक दो तरीकों से नहीं बल्कि कई तरह से पैसे कमाती है.

गूगल को सबसे ज्यादा आय एडवरटाइजिंग सर्च करके होती है. चलिए जानते है इसका पूरा गणित….

कहां से होती है Google Search बाबा की कमाई

यूजर्स के लिए इसका सर्च प्लेटफॉर्म फ्री है, लेकिन बहुत सी सर्विसेस पेड हैं.

करोड़ों लोग रोजाना इस प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ सर्च करते हैं. कंपनी उनके सर्च रिजल्ट से जुड़े Ads उन्हें दिखाती है

और पैसे कमाती है. इसके अलावा कंपनी क्लाउड सर्विसेस, हार्डवेयर और प्रीमियम कंटेंट के जरिए भी पैसे कमाती है.

जनवरी से मार्च 5.77 लाख करोड़ कमाएं

गूगल सबसे ज्यादा पैसा एडवरटाइजिंग सर्च से कमाता है. निधि स्टॉक एक्सचेंज ने डाटा रिलीज किया है

जिसके अनुसार, जनवरी से मार्च 2023 तक गूगल ने 5.77 लाख करोड़ की कमाई की है.

सिर्फ तीन महीने में गूगल का यह रेवन्यू है. ओवरऑल कमाई में एडवरटाइजिंग का शेयर 57.8 फीसद है

जो करीब 3.35 लाख करोड़ है. इनके अलावा गूगल क्लाउड समेत एडसेंस से

कंपनी 10.7 फीसद कमाई करती है जो करीब 126 हजार करोड़ रुपये है.

हर Google Search पर कितने छापता है नोट

गूगल हर गुजरते मिनट के साथ औसतन 2 करोड़ रुपये की कमाई करता है.

गूगल के लिए कमाई के लिहाज से साल 2021 की दूसरी तिमाही काफी बेहतरीन रही है.

गूगल ने साल 2021 की दूसरी तिमाही में 61.9 बिलियन डॉलर की कमाई की थी.

गूगल की इस कमाई में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी Google Search की रही है.

गूगल को सर्च से 35.8 बिलियन डॉलर (करीब 2,66,695 करोड़ रुपये) की कमाई की हुई है.

मतलब गूगल आपके सर्च से करीब हर मिनट करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई कर रहा होता है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...