Google Pay: ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की बढ़ी टेंशन,4 जून के बाद बंद हो जाएगा गूगल पे, जानिये क्यों?
Google Pay: Google ने Gpay को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
Google 4 जून से कई देशों में Google Pay बंद कर देगा। इसके बाद आप ऐप के जरिए पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
Google की Google Pay सेवा का उपयोग भारत सहित कई देशों में ऑनलाइन भुगतान के लिए किया जाता है।
Google Pay 4 जून 2024 से बंद है
2022 में Google वॉलेट की शुरुआत के बाद Gpay यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यह यूजर्स की पहली पसंद बन गया।
Google 4 जून 2024 से Google Pay बंद कर देगा। इस खबर ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है।
Gpay बंद होने की खबर सच है. इसकी पुष्टि खुद गूगल ने की है.
इन उपयोगकर्ताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
Google अपनी Google Pay सर्विस को बंद करने जा रहा है,
लेकिन Google के इस फैसले से भारतीय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Google 4 जून, 2024 से अमेरिका में Google Pay बंद कर देगा।
अब Google Pay सिर्फ इन देशों में ही काम करेगा
Google Pay 4 जून से केवल भारत और सिंगापुर में काम करेगा।
जबकि अन्य देशों में इसकी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी.
कंपनी के मुताबिक, सभी यूजर्स को Google वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इस तारीख के बाद Google Pay अमेरिका में पूरी तरह से बेकार हो जाएगा.
180 देशों में Google वॉलेट द्वारा प्रतिस्थापित
हम आपको सूचित करते हैं कि Google Pay सेवा बंद होने के बाद, अमेरिकी उपयोगकर्ता भुगतान नहीं कर पाएंगे या प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
गूगल ने सभी अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर शिफ्ट होने के लिए कहा है।
माना जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम Google वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।
कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि Gpay को लगभग 180 देशों में Google वॉलेट द्वारा रिप्लेस कर दिया गया है।
