Google का धांसू फोन कर देगा सबकी छुट्टी, सबसे दमदार होगा Pixel 7a का कैमरा; फीचर्स लीक
Google: टेक कंपनी गूगल अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स में
अफॉर्डेबल Pixel 7a इस साल Google I/O 2023 इवेंट में शामिल कर सकती है।
यह टेक इवेंट 10 मई, 2023 को होने वाला है और नए पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही
इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं। टिप्सटर देबायन रॉय ने इस फोन के की स्पेसिफिकेशंस
शेयर किए हैं, जिनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड जैसी जानकारी शामिल है।
टिप्सटर का दावा है कि Pixel 7a को पिछले Pixel 6a के सक्सेसर के तौर पर
कई अपग्रेड्स मिलने वाले हैं और इसकी कैमरा परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
अपडेटेड टेंसर चिपसेट के साथ यह बेहतर और ऑप्टिमाइज्ड अनुभव अपने यूजर्स को देगा।
संकेत मिले हैं कि नए स्मार्टफोन की डिजाइन लैंग्वेज गूगल की
मौजूदा Pixel 7 सीरीज से मिलती-जुलती होगी और यह प्रीमियम फील देगा।
हाई रिफ्रेश-रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा
टिप्सटर रॉय की मानें तो Pixel 7a में 6.1 इंच का फुल HD+ रेजॉल्यूशन
वाला 90Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन में Tensor G2 प्रोसेसर दिया
जाएगा, जिसे गूगल ने इन-हाउस तैयार किया है। 5G कनेक्टिविटी ऑफर करने वाले इस प्रोसेसर
के अलावा फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकता है। बता दें,
अभी Tensor G2 प्रोसेसर कंपनी के फ्लैगशिप Pixel 7 लाइनअप में मिल रहा है।
64MP सोनी कैमरा सेंसर से धांसू फोटोग्राफी
कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Google Pixel फोन्स ने हमेशा ही अपनी अलग पहचान बनाई है
और Pixel 7a के साथ भी यह ट्रेंड बरकरार रहने वाला है।
इसमें 64MP Sony IMX787 मेन सेंसर के साथ 12MP सेकेंडरी लेंस मिल सकता है।
फ्रंट कैमरा के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं लेकिन
इसमें Pixel 7 या Pixel 7 Pro की तरह ही 10.8MP सेल्फी कैमरा सेंसर मिल सकता है।
लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन के साथ आएगा फोन
गूगल के डिवाइसेज को सबसे पहले एंड्रॉयड अपडेट्स मिलते हैं
और यूजर्स को स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव दिया जाता है। Pixel 7a में Android 13 के लेटेस्ट फीचर्स
मिलेंगे। फोन की बैटरी क्षमता सामने नहीं आई है लेकिन इसमें 5W वायरलेस चार्जिंग का
सपोर्ट दिया जाएगा। उम्मीद है कि पिछले Pixel 6a के मुकाबले इस फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी।
अगले कुछ दिनों में इससे जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने आ सकती है।
