Google कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro की पहली सेल आज, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Google Pixel 7 : Google कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Google Pixe के तहत Pixel 7 और
Pixel 7 Pro को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. कंपनी द्वारा लॉन्च इन दोनों स्मार्टफोन को आज पहली सेल के लिए
पेश किया जा रहा है. यदि आप भी Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro को खरीदा चाहते है
तो आज से आप भारत में इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साईट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है.
इस स्मार्टफोन में आपको Google Tensor G2 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल
रहा है. स्पेशल ऑफर के तौर पर Pixel 7 पर 6,000 रुपये और Pixel 7 Pro पर 8,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है.
इस खबर में ये है खास-
Google Pixel की कीमत एवं ऑफर
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel की कीमत एवं ऑफर
Google कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है.
कंपनी द्वारा Pixel 7 स्मार्टफोन को शुरुआती कीमत 59,999 रुपये और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन को शुरुआती
कीमत 84,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है.
यह दोनों स्मार्टफोन इस कीमत में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किये गये है.
Google Pixel 7 स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर ऑप्सन में पेश किया है.
यह भी पढ़े: Oppo Reno 9 स्मार्टफोन के लांच से पहले लीक हुए फीचर्स, जानिये क्या-क्या मिलेगा स्मार्टफोन में
वहीं Pixel 7 Pro को हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
इन दोनों स्मार्टफोन पर आपको कंपनी द्वारा कैश बैक दिया जा रहा है.
स्पेशल ऑफर के तौर पर Pixel 7 पर 6,000 रुपये और Pixel 7 Pro पर 8,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है.
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 7 स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेस रेट के साथ 6.32 inch का Full OLED डिस्प्ले मिल रहा है.
यह डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन एवं ऑलवेज ऑन सुविधा के साथ आ रहा है.
यह स्मार्टफोन Google Tensor G2 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर के सपोर्ट पर काम
करता है. इस फोन में आपको एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिल रहा है.
यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
इस स्मार्टफोन में आपको फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा का सेटअप मिल रहा है.
जिसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है.
फोन में सेल्फी के लिए 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है.
Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ 6.7 inch का LTPO OLED डिस्प्ले
मिल रहा है. यह डिस्प्ले 3,120 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है.
यह स्मार्टफोन Google Tensor G2 प्रोसेसर के साथ सिक्योरिटी के लिए
Titan M2 प्रोसेसर के सपोर्ट पर काम करता है. इस फोन में आपको 12GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेजऑप्सन
मिल रहा है. Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है.
इसमें आपको 50MP मुख्य कैमरे के साथ 48MP का टेलीफोटो लेंस
और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा रहा है. वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए
10.8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है. वहीं इस फोन में कनेक्टिविटी के
लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, और USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया जा रहा है.
