Gold Price: सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, जानें आज कितनी बढ़ी कीमतें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gold Price: सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल,जानें आज कितनी बढ़ी कीमतें

Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. एक बार फिर से बाजार उछाल देखने को मिला. हालांकि आज सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

बावजूद इसके कल के मुकाबले सोना आज 230 रुपये चढ़कर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके बाद चांदी एक बार फिर से 75 हजार के पार निकल गई है.

- Advertisement -
- Advertisement -

सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट गोल्ड 60,509 और 24 कैरेट गोल्ड 66,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 75,430 रुपये प्रति किग्रा हो गई है.

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं के दाम

अगर बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की तो यहां सोना 0.22 प्रतिशत यानी 142 रुपये गिरकर 65,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

जबकि चांदी का भाव 0.18 यानी 137 रुपये चढ़कर 75,307 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.27 प्रतिशत यानी 5.90 डॉलर गिरकर 2,174.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी 0.02 फीसदी यानी 0.01 डॉलर गिरकर 25.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

सोने में सोने की कीमतों में आज 100 रुपये की गिरावट हुई है. अब यहां 22 कैरेट वाला सोना 60,298 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 65,780 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है.

जबकि चांदी का भाव यहां 200 रुपये गिरकर 74,910 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 60,372 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है.

चांदी का भाव यहां 75,190 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. कोलकाता में सोने (22 कैरेट) की कीमत 60,289 तो 24 कैरेट गोल्ड 65,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

चांदी का भाव कोलकाता में 75,090 रुपये प्रति किग्रा बना हुआ है. चेन्नई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 60,546 तो 24 कैरेट गोल्ड 66,050 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 75,410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...