Gold Price: 2 दिन में 1000 रुपये सस्ता हो गया सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम का चेक कर लें भाव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gold Price: 2 दिन में 1000 रुपये सस्ता हो गया सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम का चेक कर लें भाव

Gold Price: सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

आज भी सोना-चांदी सस्ता हो गया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी.

- Advertisement -
- Advertisement -

आज सोने का भाव 60,000 के लेवल पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गिरावट रही है.

HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है. बता दें ग्लोबल मार्केट में भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कटौती देखने को मिली है,

जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. दो दिनों में गोल्ड की कीमत में करीब 1000 रुपये की गिरावट आ गई है.

सोना-चांदी हो गया सस्ता

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

इसके अलावा चांदी की कीमत भी 530 रुपये घटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की

हाजिर कीमत 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी.’’

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा हाल?

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ

23.60 डॉलर प्रति औंस रह गयी. गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की

कीमत में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी डॉलर में तेजी से कीमती धातु की कीमत प्रभावित हुई.

चेक करें अपने शहर के रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक

आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं.

आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

ऐप से चेक करें सोना असली या नकली

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें.

सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के

जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली.

इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...