god:एक पिता ने भगवान श्री कृष्ण से करा अपनी बेटी की शादी, आइए आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

god:एक पिता ने भगवान श्री कृष्ण से करा अपनी बेटी की शादी, आइए आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में…

god: आज तक आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी। लेकिन हर शादी में लड़का लड़की होना जरूरी है

जिनके बीच सात फेरे लिए जाते हैं और वह जन्म जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना क्षेत्र में एक अनोखी शादी की गई,

जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां पर एक पिता ने अपनी बीमार

बेटी की शादी किसी लड़के से नहीं बल्कि भगवान(god) श्री कृष्ण से करवाई है

और धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ बेटी के हाथ पीले

किए। आइए हम आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में..

भगवान (god) कृष्ण संग किया बेटी की ब्याह

ग्वालियर के मोहना के रहने वाले शिशुपाल राठौर की बेटी गंभीर और लाइलाज बीमारी से पीड़ित है।

जिसके चलते उसके लिए कोई लड़का नहीं मिल पा रहा था।

लेकिन शिशुपाल अपनी बेटी की शादी बहुत धूमधाम से कराना चाहते थे।

ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी लड़के से कराने की वजह भगवान (god) श्रीकृष्ण से कराने का फैसला किया

और बड़े ही धूमधाम से बेटी की शादी की। जिसमें सैकड़ों मेहमानों ने शिरकत की और

धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की बारात निकाली गई। लड़की को

दुल्हन की तरह सजाया गया और दोनों को सात फेरे भी दिलाए गए।

कौन है सोनल राठौर

शिशुपाल की बेटी सोनल राठौर 26 साल की है और वह ब्रेन नर्व डिसऑर्डर जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही है।

5 साल की उम्र में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। जिसके बाद सोनल के पिता ने

उनका हर संभव जगह इलाज कराया। लेकिन बेटी को आराम नहीं मिला।

साल 2019 में सोनल पूरी तरह से बिस्तर पर आ गई। ऐसे में किसी साधारण लड़के से उसकी शादी कराना

संभव नहीं था। लेकिन पिता शिशुपाल चाहते थे कि वह अपनी दो बेटियों की तरह

तीसरी बेटी की शादी भी बड़े धूमधाम से करें, इसलिए उन्होंने

भगवान श्री कृष्ण के साथ बेटी की शादी करने का फैसला किया।

धूमधाम से निकली कृष्ण की बारात

सोनल और भगवान श्री कृष्ण की शादी से पहले शादी की सारी रस्में अदा की गई।

जिसमें माता पूजन से लेकर हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत जैसी सभी रस्में निभाई गई।

जिसमें रिश्तेदारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, शादी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकली।

जिसमें सभी रिश्तेदार नाचते गाते मंदिर में पहुंचे। जहां सोनल और भगवान कृष्ण का विवाह हुआ।

इसके बाद मंदिर से ही सोनल की विदाई हुई और बाद में सोनल

वापस अपने घर आ गई। ये अनोखी शादी इन दिनों खूब चर्चा में है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...