Gmail पर कैसे Archive करें Emails? यहां जानिए Step By Step प्रोसेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gmail पर कैसे Archive करें Emails? यहां जानिए Step By Step प्रोसेस

Gmail: अपने जीमेल इनबॉक्स को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है, खासकर जब हर वक्त ढेर सारे ईमेल आते रहते हैं. इसमें आपकी मदद करने के लिए जीमेल “आर्काइव” नाम का एक खास फीचर देता है.

आर्काइव करने से आपके ईमेल मिट नहीं जाते, बल्कि ये मुख्य इनबॉक्स से हटकर एक अलग जगह चले जाते हैं. इससे इनबॉक्स साफ-सुथरा रहता है और आपको जरूरी चीजें आसानी से मिल जाती हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Gmail यूजर्स के लिए Google की चेतावनी: 3 दिन बाद बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

कंप्यूटर पर Gmail पर कैसे Archive करें Emails?

अपने जीमेल इनबॉक्स को खोलें. वो ईमेल चुनें जिन्हें आप आर्काइव करना चाहते हैं. इसके लिए हर ईमेल के बगल वाले बॉक्स को क्लिक करें या सबसे ऊपर “सिलेक्ट ऑल” बॉक्स को क्लिक करके सभी ईमेल चुन लें.

अब पेज के टॉप पर मौजूद “आर्काइव” बटन (डब्बा वाला आइकन) दबाएं. यदि आप किसी खास लेबल या फोल्डर के सभी ईमेल आर्काइव करना चाहते हैं, तो पहले उस लेबल या फोल्डर पर क्लिक करें, फिर “आर्काइव” बटन दबाएं.

यह भी पढ़ें :Gmail Trick: गलत भेजे गए मेल को डिलीट करने से लेकर म्यूट फीचर तक, ट्राई करें जीमेल के ये 5 कीबोर्ड शॉर्टकट

एंड्राइड डिवाइस के लिए

अपने मोबाइल या टैबलेट पर जीमेल ऐप खोलें. वो ईमेल खोलें जिसे आप आर्काइव करना चाहते हैं. स्क्रीन के ऊपर दाहिनी तरफ तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें. फिर मेन्यू से “आर्काइव” चुनें.

आईफोन के लिए

अपने iPhone या iPad पर जीमेल ऐप खोलें. जिस ईमेल को आप आर्काइव करना चाहते हैं, उसे दाईं ओर स्वाइप करें. “आर्काइव” आइकन पर टैप करें जो दिखाई देता है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...