Gift: हर घर और परिवार को तोहफा देने जा रही योगी सरकार, छात्रों के पास नगद इनाम पाने का मौका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gift: हर घर और परिवार को तोहफा देने जा रही योगी सरकार, छात्रों के पास नगद इनाम पाने का मौका

gift: योगी सरकार प्रदेश के हर घर, हर परिवार को बिजली कनेक्शन का तोहफा देने जा रही है। प्रदेश में अब एक भी घर अंधेरे में नहीं रहेगा।

बिना कनेक्शन ही बिजली जला रहे लोगों का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान शुरू होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस अभियान में छात्रों और स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी।

हर कनेक्शन की जानकारी देने वाले को 100 रुपए प्रति कनेक्शन का नगद इनाम भी दिया जाएगा।

सरकार ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे सभी परिवार जो बिजली का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कनेक्शन नहीं है

तो नियमानुसार कनेक्शन दिया जाएगा। इससे बिजली चोरी पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।

पांचों वितरण निगमों में कुल 3.27 करोड़ विद्युत उपभोक्ता है।

इनमें से घरेलू प्रयोग के लिए कुल कनेक्शनों की संख्या 2.88 करोड़ है।

प्रदेश की जनसंख्या को देखते हुए यह स्पष्ट है कि कुल घरेलू विद्युत कनेक्शनों की संख्या कुल परिवारों की संख्या के सापेक्ष कम है।

बिना संयोजन बिजली उपयोग करने वालों का होगा चिन्हांकन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज ने विभागीय स्तर पर आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि विद्युतीकरण से छूटे समस्त परिवारों को चिन्हित करना जरूरी है।

इसके लिए अभियान चलाकर ऐसे परिवारों व घरों को चिन्हित किया जाएगा,

जिनके निवास स्थान पर वर्तमान में कोई भी वैध विद्युत संयोजन नहीं है।

इसके लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत में उपलब्ध परिवार रजिस्टर,

नगरीय क्षेत्र में हाउस टैक्स / वॉटर टैक्स जमा करने वाले परिसरों का विवरण और

राशनकार्ड का विवरण देखकर विद्युत संयोजन है या नहीं का निर्णय कर सकते हैं।

छात्र, स्वयं सहायता समूह एवं विद्युत सखियों की ली जाएगी मदद

विस्तृत सर्वे कराने के लिए सरकार ने नए प्रयोग करने के भी निर्देश दिए हैं।

इसके तहत, जिले में स्थित इंटर कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों को सर्वे के लिए सम्मिलित किया जाएगा।

साथ ही राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्य कर रहे स्वयं

सहायता समूह एवं विद्युत सखियों की भी मदद ली जाएगी। बिलिंग एजेंसीज के कर्मचारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

सर्वे करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

छात्रों और स्वयं सहायता समूहों / विद्युत सखियों को सर्वे के बाद प्रति नए कनेक्शन के लिए 100 रुपये इंसेंटिव के रूप में दिया जाएगा

और यह भुगतान संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा साप्ताहिक रूप से संबंधित को दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

नकद राशि के अतिरिक्त अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति / समूहों को प्रमाण पत्र / प्रशस्ति पत्र भी अधिशासी अभियंता द्वारा दिए जाएंगे।

बिलिंग एजेन्सी के कार्मिकों को सर्वे कार्य करने पर अलग से इंसेंटिव देय नहीं होगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...