Gas cylinder:अगर आप भी घर में गैस सिलेंडर का कर रहे इस्तेमाल तो e-KYC जरूरी है,31 मई तक आखिरी तारीख
gas cylinder: भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में रहने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ी खबर है,
अगर आप भी अपने घर में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) का उपयोग करते हैं,
तो अब घरेलू एलपीजी (Gas cylinder) ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य है।
पेट्रोलियम मंत्रालय और तीन कंपनियों ने इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिए थे,
फिर भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो केवाईसी कराना जरूरी नहीं समझते हैं।
हालाँकि, KYC बायोमेट्रिक सत्यापन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
लेकिन अब यह घोषणा की गई है कि जिस व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन हैउसे 31 मई तक अपना केवाईसी कराना होगा।
उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी (Gas cylinder) कनेक्शन पर सुरक्षा जांच करने की भी आवश्यकता होती है।
भीलवाड़ा शहर में मधुश्री एचपी गैस सर्विस के संचालक ने कहा कि जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है उन्हें भविष्य में दिक्कत होगी, वे ई-केवाईसी करा लें.
अनिल दोशी ने कहा कि केवाईसी करने के लिए ग्राहक एलपीजी कार्यालय जा सकते हैं
या उनके घर पर एलपीजी सिलेंडर(Gas cylinder) पहुंचाने आने वाले डिलीवरी मैन से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
इसके लिए जिस व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन है। उसे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा.
इसके लिए 31 मई की तारीख तय की गई है और ग्राहकों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने एलपीजी कनेक्शन की जांच कराना अनिवार्य है.
