Free recharge: लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए सरकार दे रही है 3 महीने का फ्री रिचार्ज,जानिए ऑफर के पीछे छुपा सच

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Free recharge: लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए सरकार दे रही है 3 महीने का फ्री रिचार्ज,जानिए ऑफर के पीछे छुपा सच

Free recharge: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई खबरें वायरल होती हैं. ऐसी ही एक पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है,

जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव में ज्यादा वोट पाने के लिए देशवासियों को 3 महीने के फ्री रिचार्ज का ऑफर दे रही है.

- Advertisement -
- Advertisement -

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सअप पर इस तरह की खबर वायरल हो रही है. तो चलिए जानते हैं क्या है इस मैसेज की सच्चाई.

फ्री रिचार्ज को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार भारत के हर नागरिक को 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है,

ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग BJP सरकार को वोट देकर एक बार फिर से BJP की सरकार बनाएं. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर फ्री रिचार्ज पा सकते हैं.

क्या है इस मैसेज की सच्चाई PIB फैक्ट चेक में बताया गया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है

जिसमें कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार भारत के हर नागरिक को 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है, वे एक फेक मैसेज है.

मोदी सरकार ने 3 महीने फ्री रिचार्ज का कोई ऐलान नहीं किया है. अगर आपके पास इस तरह का कोई मैसेज आया है तो आप भूलकर भी इस लिंक पर क्लिक न करें.

ये एक तरह का स्कैम का तरीका है, अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उसे डिलीट कर दें.

उस मैसेज को गलती से भी अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को फॉरवर्ड करने से बचें, क्योंकि अगर आप दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं

तो आपका अकाउंट तुरंत खाली हो जाएगा और ऐसे मैसेज को लेकर अपने परिवार और दोस्तों को भी आगाह कर दें.

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1767135551180660746

क्या है PIB फैक्ट चेक? बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज या पोस्ट को सामने लाती है और उनका खंडन करता है.

ये सरकारी नीतियों और स्कीमों पर गलत जानकारी का सच सामने लेकर आता है.

अगर आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...