Foreign currency:थम नहीं रही विदेशी मुद्रा भंडार की गिरावट, 28 महीने पहले जैसे हुए हालात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Foreign currency:थम नहीं रही विदेशी मुद्रा भंडार की गिरावट, 28 महीने पहले जैसे हुए हालात

foreign currency: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट आई है।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का

- Advertisement -
- Advertisement -

विदेशी मुद्रा(foreign currency) भंडार 3.8 अरब डॉलर घटकर 524.5 अरब डॉलर रह गया।

जुलाई 2020 यानी करीब 28 माह बाद रिजर्व अपने सबसे निचले स्तर

पर है। पिछले साल से रिजर्व में 115 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

वजह क्या है: भंडार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी मुद्रा एसेट हैं।

इसमें 3.5 अरब डॉलर की कमी आई है। इसी तरह, केंद्रीय रिजर्व बैंक के पास रखे गोल्ड के मूल्य में

14 अक्टूबर की तुलना में 2.47 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 7.1 फीसदी है।

आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया कमजोर हुआ।

सप्ताह के दौरान 83 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया था। पिछले छह हफ्तों में

यह लगभग 4% लुढ़क चुका है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.474 पर बंद हुआ।

रुपये की रिकॉर्ड गिरावट को रोकने में मदद करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक

ने अब तक विदेशी मुद्रा से लगभग 118 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...