flying bike: बहुत खास है ये फ्लाइंग बाइक, एक बार चार्ज कर 100km तक हो जाइए फुर्र; कीमत सुन दंग रह जाएंगे आप!
flying bike: उड़ने वाले वाहनों की दुनिया काफी आकर्षक लगती है,
बिल्कुल किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह। ऐसा ही एक अनोखा मॉडल,
लैजरेथ मोटो वोलेंटे LMV 496 फ्लाइंग मोटरसाइकिल है, जिसे दोहा,
कतर में आयोजित जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो के उद्घाटन के दिन प्रदर्शित किया गया।
ऑटो शो 5 अक्टूबर से शुरू हुआ और 14 अक्टूबर तक चलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
लगभग 100 किलोमीटर की रेंज
फ्रांस के लुडोविक लैजरेथ द्वारा केवल 5 यूनिट तैयार की गई हैं।
यह उड़ने वाली flying bike जेट-संचालित मशीन का इस्तेमाल करती हैं।
यह LM-84 का एक अपडेट वैरिएंट है, जिसमें लगभग 470-हॉर्सपावर का इंजन मिलता है।
न्यू प्रोडक्ट पेट्रोल यूनिट के स्थान पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का यूज
करती है, जो लगभग 100 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।
10 मिनट तक जमीन के ऊपर
इस flying bike की बॉडी के अंदर एक केरोसिन फ्यूल टैंक है,
जिससे LMV 496 10 मिनट तक जमीन के ऊपर मंडरा सकती है।
यह मॉडल जमीन से 3.3 फीट ऊपर तक उड़ सकता है, जबकि फ्यूचर टेक्नोलॉजी इस अंतर को बढ़ा सकती है।
चेसिस के दोनों ओर दो अतिरिक्त टर्बाइन अधिक वजन संभालने या अधिक जोर प्रदान करने में मदद करते हैं।
flying bike की कीमत लगभग 5 लाख डॉलर
उड़ान के दौरान मोटो वोलेंटे का डैशबोर्ड जरूरी डिटेल्स जैसे उड़ान की जानकारी, स्पीड, सेचुएशन, हाइट आदि
प्रदर्शित करती है। हैंडलबार के दोनों ओर जॉयस्टिक उड़ान को कंट्रोल करते हैं।
प्रत्येक मोटरसाइकिल की कीमत लगभग पांच लाख डॉलर है और इनमें से चार ऑर्डर पर उपलब्ध हैं।
हर बाइक को पहचान के लिए एक अलग सीरियल नंबर मिलता है।
