feng shui home: इन फेंगशुई टिप्स की मदद से बढ़ेगा परिवार में प्यार, घर आएंगी तरक्की और खुशहाली
feng shui home:फेंगशुई के अनुसार घर में इस्तेमाल होने वाली फर्नीचर को दीवार के सहारे
टिका कर नहीं रखना चाहिए। घर में रखा फर्नीचर संचार में मदद करता है
इसीलिए किसी भी कुर्सी या सोफे के सिर्फ एक पावं कालीन पर रखें।
किचन धन को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। फेंगशुई के अनुसार फ्रिज में इस्तेमाल होने वाले फलों से भरकर रखें।
धन को आकर्षित करने के लिए स्टोव को हमेशा साफ -सुथरा रखें।
यदि आप जल्द ही किसी बंधन में बंधने जा रहे हैं तो कमरे में रखी चीजों फर्नीचर या दूसरी चीजों को जोड़े में रखें।
यदि कमरे में एक कुर्सी रखी हुई है तो उसके साथ एक और कुर्सी लाकर
रख दें। फेंगशुई (feng shui home) के अनुसार ऐसा करना साझेदारी को बढ़ावा देता है।
लाल, हर और बैंगनी रंग बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं। लाल रंग धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।
लाल रंग की कालीन पर चलने से या लाल रंग की टाई पहनने से आप खुद को ताकतवर और शक्तिशाली समझेंगे।
सत्ता की कमान आप आपने हाथों में महसूस करेंगे। इसके अलावा
बैंगनी और हरा रंग भी समृद्धि को अपनी इर आकर्षित करता है।
परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ प्यार से रहे। घर का हर एक सदस्य एक दूसरे के प्रति मन में किसी तरह का
कोई बैर न रखें। फेंगशुई के अनुसार कमरे की दीवारों पर फैमिली फोटो लगाने से
परिवार के बीच प्यार बढ़ता है और रिश्तों के बीच कभी दरार नहीं आती है।
