Farmer:अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की,सात दिन बाद आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmer:अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की,सात दिन बाद आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है.

पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान(Farmer) योजना की 12वीं किस्त  जारी करने वाले हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 17 और 18 अक्टूबर को कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और

किसान सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इसकी घोषणा करेंगे.

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कुछ किसानों से बात भी कर सकते हैं.

केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब

तक 11 किस्त किसानों को भेजी जा चुकी हैं. इसके पहले आखिरी किस्त 31 मई को जारी की गई थी.

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में

से एक है. इस योजना को लेकर पीएम मोदी खुद कई मंच से किसानों के हित की बात कह चुके हैं.

कब आएगा 12वीं किस्त का पैसा?

पीएम किसान की अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है. दरअसल,

इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है,

जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है.

वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है.

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 17 और 18 अक्टूबर को कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान

सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इसकी घोषणा करेंगे.

अपडेट करा लें अपना आवेदन

– पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी उसे सुलझा लें.

– इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं.

– पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है.

– ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं.

– अगर आपने अब तक आवेदन न किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.

अपनी किस्‍त का स्‍टेटस ऐसे करें चेक

1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.

2. अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.

3. अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.

4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.

5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.

6. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...