Farmers:पीएम किसान की 13वीं किस्त पर अहम अपडेट, इस दिन जारी होगा सम्मान निधि का पैसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmers:पीएम किसान की 13वीं किस्त पर अहम अपडेट, इस दिन जारी होगा सम्मान निधि का पैसा

Farmers :किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा समय-समय सरकारें तमाम योजनएं लेकर आती रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए कल्याण के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

किसान सम्मान निधि योजना का ऐलान किया था। अब तक इस योजना की 12 किस्तें लाभार्थियों के खाते में जमा की

जा चुकी हैं। जल्द ही किसनों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की 13वीं किस्त मिलने की संभावना है।

किस्त का भुगतान दिसंबर से मार्च की अवधि के लिए किया जाएगा।

योजना के तहत अब तक 75,000 करोड़ रुपये खर्च कर 12 किस्तें दी जा चुकी हैं।

क्या है पीएम किसान योजना (PM farmers Yojana)

पीएम किसान (farmers) सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है,

जिससे लगभग 12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलता है।

योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में छह हजार रुपये प्रति वर्ष की राशि ट्रांसफर की जाती है।

पीएम किसान 13वीं किस्त जारी होने की तारीख

अभी तक पीएम किसान (farmers) की 13वीं किस्त की तिथि को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

सरकार की तरफ से अभी तक कोई निश्चित डेट नहीं बताई गई है कि योजना के लाभार्थियों को पैसा कब तक दिया

जाएगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर

फरवरी के पहले हफ्ते तक कभी भी पीएम किसान का पैसा रिलीज किया जा सकता है।

कैसे करें 13वीं किस्त की जांच

PM farmers 13th Installment: किसान 13वीं किस्त के लिए अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

यहां हम आपको पीएम किसान के लिए लाभार्थी की स्थिति की जांच करने का तरीका बता रहे हैं।

यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको दो मिनट से ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

स्टेप 1- योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

स्टेप 2- होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ अनुभाग के तहत प्रदर्शित ‘लाभार्थी स्थिति’ विकल्प का चयन करें

स्टेप 3- पोर्टल में लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकृत आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- ‘डाटा प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 5- आपकी पीएम किसान किस्त की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी

किसान अपने खाते की स्थिति जानने के लिए टोल-फ्री नंबर 155261 पर भी कॉल कर सकते हैं।

पीएम किसान की किस्त के लिए आज ही करें ये काम

पीएम किसान योजना के तहत, सभी पीएम किसान पंजीकृत किसानों को

13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) की राशि प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है।

ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल से किया जा सकता है।

किसान बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों तक पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें

स्टेप 1: पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं और ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड और पीएम किसान खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 3: रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें

और सफल सत्यापन पर आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...