Farmers :सिर्फ एक गलती और पीएम किसान योजना के बेनेफिशियरी लिस्ट से हो सकते हैं बाहर!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmers :सिर्फ एक गलती और पीएम किसान योजना के बेनेफिशियरी लिस्ट से हो सकते हैं बाहर!

farmers : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 13 किस्तें भेजी जा चुकी हैं.

किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है. बता दें कि किसानों को सरकार की तरफ से

- Advertisement -
- Advertisement -

सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि उनके खाते में

हर 4 महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके ट्रांसफर की जाती है.

नहीं किया ये काम तो अगली किस्त से रह सकते हैं वंचित

पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है.

अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.

इसके लिए आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यहां पर जाने के बाद आपको ‘ई-केवाईसी’ का ऑप्शन मिलेगा.

फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है.

इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते हुए ‘ओटीपी सबमिट’ पर क्लिक कर देना है.

फिर आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी. इसके अलावा आप अपने नजदीकी

सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक केवाईसी करवा सकते हैं.

अगर आपसे गलताी से भी ई-केवाईसी मिस हुआ तो अगली किस्त से आप वंचित रह सकते हैं.

बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपको मिलेगी कि नहीं तो इस योजना के

ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना होगा. यहां बेनेफिशियरी लिस्ट का ऑप्शन दिखेगा.

इसपर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा. अगले पेज पर आपसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का

मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड भरना होगा. फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा.

आपके सामने बेनेफिशियरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. यहां आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.

यहां संपर्क करें किसान

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क

कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या

फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related