farmers: पीएम किसान की 13वीं किस्त इस दिन होगी अकाउंट में ट्रांसफर, फटाफट चेक कर लें डेट
farmers: सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM farmers) की 12वीं किस्त जारी की है
और अब किसान योजना की अगली या 13वीं किस्त (PM farmers 13th installment) का इंतजार कर रहे हैं.
अगर आप भी उन किसान में से हैं जो अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि 13वीं किस्त के 2,000 रुपये कब तक किसानों के खाते में आएंगी.
पीएम-किसान योजना के तहत, सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान
किया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है.
जानें कब आएगी अगली किस्त
पिछले साल पीएम किसान योजना की किस्त 1 जनवरी को जारी की गई थी और इसलिए संभावना है
कि इस बार भी सरकार जनवरी में पैसा ट्रांसफर करेगी. हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई
आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं
तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके साथ ही एक शर्त ये भी है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए.
रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों अपने राशन कार्ड की डिटेल अपलोड
करनी होगी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी.
इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
>> आपको पहले PM farmers की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.
>> अब Farmers Corner पर जाइए.
>> यहां आपको ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए.
>> इसके बाद आधार नंबर डालना होगा.
>> इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.
>> इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी.
>> साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.
>> इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
2 तरीकों से करें ई-केवाईसी
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे किसान 2 तरीकों से पीएम किसान के लिए
ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह काम
किया जा सकता है. इसके अलावा किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी
ई-केवाईसी करवा सकते हैं. किसान स्वयं ओटीपी माध्यम से ई-केवाईसी करते हैं
तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर
ई-केवाईसी करवाता है तो उसे इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे.
ऑनलाइन फ्री ऐसे करें e-KYC
सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
फिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के नीचे लिखे e-KYC टैब पर क्लिक करें.
जो पेज खुलेगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
फिर सबमिट ओटीपी पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करें.
आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
