farmers name:12 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी: इस दिन खाते में डाले जाएंगे ₹2000,जानिए क्यों हो रही है देरी?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers name:12 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी: इस दिन खाते में डाले जाएंगे ₹2000,जानिए क्यों हो रही है देरी?

farmers name:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे

लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले देशभर के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में

- Advertisement -
- Advertisement -

मोदी सरकार जल्द ही 2000 रुपये ट्रांसफर कर देगी। जानकारी के मुताबिक,

किसानों को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जल्द जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,

सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

बता दें कि अभी पैसों को ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

जानिए क्यों हो रही है देरी?

बता दें योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।

ई-केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी डेट 31 अगस्त रखी गई थी। हालांकि, किसानों की e-KYC पूरी नहीं हुई,

इसलिए इसे आगे बढ़ा दिया गया. इस वजह से किसानों को 12वीं किस्त का पैसा मिलने में देरी हो रही है।

ऐसे में अगर आपने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आज ही

पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।

चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।

यहां Beneficiary List पर क्लिक/टैप करें। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा।

यहां आप स्टेट में ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपने राज्य को सिलेक्ट करें।

इसके बाद दूसरे टैब में जिला, तीसरे में तहसील या उप जिला, चौथे में ब्लॉक और पांचवें में अपने गांव का नाम चुनें।

इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने होगी।

क्या है योजना?

आपको बता दें कि PM KISAN योजना के तहत सरकार हर साल

आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी

जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल

11 किस्त के पैसे आ चुके जा चुके हैं। अब जल्द ही 12 वीं किस्त आने वाली है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related