Farmers Insurance: UP में शुरू होगी नंदिनी कृषक बीमा योजना, किसानों को मिलेगा ये लाभ
Farmers Insurance: उत्तर प्रदेश में नंदिनी कृषक समृद्ध योजना शुरू होगी।
राज्य के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है
कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत प्रदेश में श्वेत क्रान्ति लाई जाएगी।
इसके लिए ‘नन्दिनी कृषक समृद्ध योजना’ प्रारम्भ करने का प्रस्ताव किया जा रहा है।
जिसके तहत पशुपालकों एवं कृषकों को 25 स्वदेशी उन्नतिशील नस्ल की गाय उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और श्वेत क्रान्ति की परिकल्पना साकार होगी।
जिससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी
पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री ने गुरुवार को विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में
कृत्रिम गर्भाधान और दुग्ध उत्पादन कार्यक्रम पर समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन जनपदों में पशुओं में लंपी रोग के संक्रमण की कोई भी सूचना प्राप्त हो वहां तत्काल
वैक्सीनेशन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी दशा में संक्रमण फैलने न पाये
और रोग के बचाव एवं रोकथाम के सभी उपाय किये जाएं। उन्होंने निर्देश दि कि लम्पी रोग की संभावना के
दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर लम्पी रोग के मानिटरिंग नोडल अधिकारी नामित किया जाए
और उसके द्वारा नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने
निदेशालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना किये जाने के भी निर्देश दिए।
कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करें
बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने विभागीय मंत्री को अवगत कराया
कि लम्पी स्किन डिजीज के लिए विशेष रूप से नई वैक्सीन तैयार की गई है,
जिसका ट्रायल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बलरामपुर, गोरखपुर और मथुरा में किया जा रहा है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुचिकित्साधिकारी ब्लाक स्तर पर जाकर कृत्रिम
गर्भाधान कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करें और विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को शीघ्र ही पूरा करें।
