farmers: 13वीं किस्त आ सकती है जल्द, इसलिए ध्यान से जरूर करवा लें यह जरूरी काम.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers: 13वीं किस्त आ सकती है जल्द, इसलिए ध्यान से जरूर करवा लें यह जरूरी काम..

farmers: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं

और जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसलिए राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं के जरिए इन

लोगों की मदद करते हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को

चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों(farmers) को हर चार महीने में

2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

वहीं, अब तक 12 किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है,

लेकिन उससे पहले आप ध्यान से कुछ काम करवा लें। वरना आपके

किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

किस्त पाने के लिए कौन से काम जरूरी है, ये जानेंगे लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि 13वीं किस्त कब आ सकती

है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के आखिर में या जनवरी के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलता रहे, तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवाएं।

अगर आप किसी कारण इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।

आप इसे करवाने के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

नंबर 2

किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। तय नियमों के मुताबिक, अगर कोई लाभार्थी इसे नहीं

करवाता है, तो उसे किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था

कि ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है,

तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं।

खुद भी कर सकते हैं ई-केवाईसी

इसके अलावा अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते, तो खुद घर बैठे ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

फिर यहां पर दिए निर्देशों का पालन करके आप ई-केवाईसी कर सकते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...