farmers के लिए आया बड़ा अपडेट, सरकार ने इन फसलों को लेकर उठाया ये कदम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers के लिए आया बड़ा अपडेट, सरकार ने इन फसलों को लेकर उठाया ये कदम

farmers के लिए समय-समय पर सरकार की ओर से अहम कदम उठाए जाते रहे हैं.

इनके जरिए सरकार की ओर से farmers का हित किया जाता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इस बीच सरकार की ओर से अब एक अहम कदम किसानों के लिए उठाया गया है.

दरअसल, वाणिज्य मंत्रालय ने चाय और तंबाकू जैसी पांच नकदी फसलों से संबंधित विधेयकों के मसौदे पर विभिन्न

मंत्रालयों और सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग से सुझाव मांगे हैं. एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने चाय, कॉफी, मसाले, रबर और तंबाकू की नकदी फसलों से संबंधित विधेयकों के लिए

अलग-अलग सुझाव मांगे हैं. इन विधेयकों का मकसद नकदी फसलों से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देना और व्यवसायों के लिए

अनुकूल माहौल बनाना है. इससे कारोबार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

साथ ही इससे farmers को भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये हैं विधेयक

सलाह लेने के बाद वाणिज्य मंत्रालय इन विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए भेजेगा.

इनके नाम मसाला (संवर्धन और विकास) विधेयक, रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक,

कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक, चाय (संवर्धन और विकास) विधेयक और तंबाकू बोर्ड (संशोधन) विधेयक हैं.

इन विधेयक पर सरकार की ओर से सुझाव मांगे गए हैं. जल्द ही ये सुझाव सरकार को सौंपे जाएंगे.

कानून लाने का प्रस्ताव

वाणिज्य विभाग ने 2022 में इन क्षेत्रों के दशकों पुराने कानूनों को निरस्त करने और उनके विकास को बढ़ावा देने

और व्यवसायों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए नए कानून लाने का प्रस्ताव रखा था.

अधिकारी ने कहा, ”इससे पहले नीति आयोग ने इन पांच विधेयकों पर मंत्रालय के साथ कुछ मुद्दे उठाए थे.

अब सभी मुद्दों का समाधान हो गया है.” वाणिज्य मंत्रालय ने चिंताओं को दूर

करने के लिए इन मसौदा विधेयकों पर हितधारकों से परामर्श किया था.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...