Farmers की आमदनी बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, खुशी से उछल पड़े किसान
Farmers : मोदी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है.
सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है जिससे किसानों को फायदा मिल सके.
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) सरकार की तरफ से चलाई
जाने वाली सबसे महत्वाकांक्षी योजना है. योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को
मिल रहा है. इसके तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की
तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपयेदिये जाते हैं. पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
(Nirmala Sitharaman) ने किसानों के फायदे के लिए बड़ी बात कही है.
किसानों को आसानी से लोन देने की बात कही
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों से अपील करते हुए कहा कि गांवों में रहने वाले
किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) होल्डर्स को आसानी से कर्ज दें.
वित्त मंत्री ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों के मुख्य कार्यपालक
अधिकारियों (CEO) के साथ इस बारे में लंबी बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने रीजनल बैंकों
Aसे ग्रामीणों की मदद के लिए बैंक की टेक्नोलॉजी डेवलप करने की बात कही.
