farmers: आखिर कब तक आ सकती है 14वीं किस्त, किसान यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
farmers : हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लगातार चल रही हैं,
जिन पर सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है।
शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ
लगातार पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत
किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की
आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है,
तो यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, 14वीं किस्त कब तक आ सकती है, इस बारे में जानेंगे लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए
कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है
तो आप 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को तुरंत करवा लें।
भू-सत्यापन भी
आप अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुडे़ हुए हैं,
तो आपको भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं
तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए
अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को तुरंत करवा लें।
आधार लिंकिंग
आप पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिल जाए,
तो फिर आपको अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा।
ये अनिवार्य है और आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
इस दिन आ सकती है किस्त
पीएम किसान योजना से जुडे़ लाभार्थियों के बैंक खाते में अब तक 13 किस्त के पैसे पहुंच चुके हैं।
ऐसे में अब सभी किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई के महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है।
हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
