farmers : किसानों से इस तरह का नहीं खरीदा जाएगा गेहूं, सरकार ने तय किए मानक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers : किसानों से इस तरह का नहीं खरीदा जाएगा गेहूं, सरकार ने तय किए मानक

farmers : कल एक अप्रैल से जिले में सरकारी दर पर गेहूं की खरीद होगी।

गेहूं की खरीद करने के लिए सरकार ने मानक भी तय कर दिए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिन किसानों के गेहूं में मिट्टी, कंकड़ और धूल होगी उन किसानों का गेहूं सफाई कराए बिना नहीं

लिया जाएगा। पतला और काला गेहूं खरीदने से भी

परहेज रहेगा। जिले के 67 खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी।

जिला प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक गेहूं खरीद एजेंसियों से जुड़े

67 खरीद केंद्रों पर आज से गेहूं की खरीद कराने के निर्देश जारी किए हैं।

छुट्टी के दिनों को छोड़कर 15 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खरीदकेंद्र खोले जाएंगे।

यहां घोषित समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति कुंटल की दर से खरीद होगी।

किसानों को गेहूं बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग तथा मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर

पंजीकरण कराना होगा। किसान पंजीकरण जन सुविधा केंद्र,

साइबर कैफे से भी करा सकेंगे। ई-पीओपी मशीनों से गेहूं की खरीद होगी।

फैक्ट फाइल

किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक हो

गेहूं मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सत्यापन के बाद खाते में जाएगा

गेहूं खरीद न करने पर किसान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से कर सकेंगे शिकायत

कंकड़, धूल से जुड़े गेहूं की नहीं होगी खरीद

टोल फ्री नंबर 1800150 पर किसान कर सकेंगे अपनी शिकायत

मैनपुरी एडीएम रामजी मिश्रा का कहना है कि जिले के 57 खरीद केंद्रों पर

गेहूं की खरीद की तैयारी कर ली गई है। भीड़ से बचने के लिए किसान संबंधित जनसेवा केंद्र पर

जाकर पंजीकरण करा लें। किसी भी तरह की असुविधा होने पर टोलफ्री नंबर पर शिकायत करें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...