farmers:पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भंग हो रहा किसानों का मोह, E KYC में फंसा बड़ा पेंच

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers:पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भंग हो रहा किसानों का मोह, E KYC में फंसा बड़ा पेंच

PM farmers :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष तीन

किश्तों में 6 हजार रुपए देने का प्रावधान है. योजना की राशि सीधे किसानो के खाते में जाती है.

- Advertisement -
- Advertisement -

डूंगरपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में

डूंगरपुर जिले में कुल 2 लाख 7 हजार 25 किसान पंजीकृत हैं. उन्होंने बताया की इन किसानो को उनके

आधार को खातों से लिंक करवाना होगा. मतलब केवाईसी करवानी होगी.

जिसके बाद ही योजना के तहत मिलने वाली किश्ते किसानों के खातों में जा पाएगी.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की डूंगरपुर जिले में पंजीकृत 2 लाख 7 हजार 25 किसानो में से एक

लाख 20 हजार 966 किसानो ने अपनी केवाईसी अपडेट करवा ली है.

लेकिन 36 हजार 781 किसान ऐसे है जिन्होंने अभी तक अपनी केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है.

किस ब्लाक में कितने किसानो की केवाईसी नहीं अपडेट

ब्लाक पंजीकृत      किसान केवाईसी       अपडेट नहीं

आसपुर               22828                       6319

बिछीवाडा            16035                       1499

चिखली              16181                       2153

डूंगरपुर/दोवडा.   40575                      3508

गलियाकोट         9879                         796

झौथरी              9179.                        2063

साबला              23413                      5809

सागवाड़ा           50696                     11193

सीमलवाड़ा        18239                     3282

कुल                 207025                    36781

डूंगरपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया की अगर किसान अपनी केवाईसी अपडेट नहीं

करवाते है तो उन्हें किसान सम्मान निधि की योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है.

वहीं, उन्होंने बताया की प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग व सहकारिता विभाग के सहयोग से किसानों को केवाईसी

अपडेट करवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की है वे तय समय में

अपनी केवाईसी अपडेट करवा लें ताकि उन्हें योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े.

बहराल कई प्रयासों के बावजूद अभी भी किसान अपनी ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं.

हालाकि डूंगरपुर जिला प्रशासन की ओर से एक अभियान के रूप में किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानो की

ई-केवाईसी करवाने में जुटा हुआ है. लेकिन अगर इसके बाद भी यदि किसान अपनी

ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाते हैं, तो उन्ही किसान सम्मान निधि योजना की किश्त अटक सकती है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related