Facility: नितिन गडकरी का ऐलान, यह जाने वाले यात्रियों को मिलेगी दमदार सुविधा, लोगों की बल्ले-बल्ले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Facility: नितिन गडकरी का ऐलान, यह जाने वाले यात्रियों को मिलेगी दमदार सुविधा, लोगों की बल्ले-बल्ले

Facility: अगर मुंबई से गोवा या गोवा से मुंबई का सफर तय करना है

तो कुछ ही महीने में लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान भी कर दिया है.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिससे राज्य के कोंकण क्षेत्र में विकास को बड़ी गति मिलेगी.

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने नई परियोजनाओं की भी घोषणा की.

नितिन गडकरी अपडेट

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने पलास्पे-इंदुपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों

को पक्का करने के लिए पनवेल में आयोजित ‘भूमि पूजन’ समारोह के दौरान यह बात कही.

उन्होंने कहा कि ठेकेदार की समस्याओं, भूमि अधिग्रहण,

मंजूरियों जैसे मुद्दों के कारण राज्य के कोंकण क्षेत्र में कई काम रुके हुए हैं.

सड़क परियोजना

इस दौरान गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपये की लागत से मोरबे-करंजदे सड़क के निर्माण की भी

घोषणा की. यह सड़क जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से होकर जाएगी

और मुंबई-दिल्ली के बीच की दूरी को घटाकर 12 घंटे कर देगी.

उन्होंने कहा कि 1,200 करोड़ रुपये से कालम्बोली जंक्शन और

1,200 करोड़ रुपये से पगोडे जंक्शन पर भी काम जल्द ही शुरू होगा.

मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग

उन्होंने कहा कि काफी समय से रुके हुए मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर

तक पूरा हो जाएगा, जिससे कोंकण क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा.

गडकरी ने कहा, ‘‘मुंबई-गोवा राजमार्ग, महाराष्ट्र के कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को जोड़ता है.

इससे विकास को बहुत बढ़ावा मिलेगा. यह फलों के लिए

प्रसिद्ध क्षेत्र से फलों और अन्य उत्पादों का जल्द परिवहन भी सुनिश्चित करेगा.’’

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...