Employment:UP की यह बिटिया खेती कर कमा रही सवा लाख प्रति माह, लोगों को दे रही रोजगार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Employment:UP की यह बिटिया खेती कर कमा रही सवा लाख प्रति माह, लोगों को दे रही रोजगार

Employment: लखनऊ की एक बिटिया ने पढ़ाई लिखाई कर नौकरी करने की बजाए खेती का रास्ता चुना। आज वह हर महीने सवा लाख से अधिक कमा रही हैं।

साथ ही 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही है। गोमती नगर निवासी अनुष्का जायसवाल ने मोहनलालगंज तहसील में सिसेंडी के पास लीज पर जमीन ली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अनुष्का की उम्र मौजूदा समय 27 साल है। जिस उम्र में अधिसंख्य युवा नौकरी की तलाश में भटकते हैं, अनुष्का ने स्वरोजगार का निर्णय लिया।

दिल्ली के द हिन्दू कॉलेज से इकोनॉमिक्स से पीजी करने के बाद वह लखनऊ अपने घर लौट आईं और परिवार को अपना निर्णय बताया।

माता-पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया और 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक एकड़ जमीन लेकर पॉली हाउस की शुरुआत की। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाने लगी और खेत का दायरा बढ़कर तीन एकड़ हो गया।

अनुष्का ने बताया कि मौजूदा समय सालाना 16 लाख रुपये की बचत हो जाती है। फिलवक्त अनुष्का मोहनलालगंज में शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी समेत अन्य सब्जियों की खेती कर रही हैं।

किसान बनने पर मिली 50 फीसदी सब्सिडी

अनुष्का के अनुसार उनको कार्पोरेट जगत में नौकरी करने की जरा भी इच्छा नहीं थी। उनके मुताबिक खेती करने वालों को प्रोत्साहित करने केलिए सरकारी स्तर से भी कई तरह की सब्सिडी है।

उनको इस सब्सिडी का पूरा लाभ मिला। सब्जियां खेत में तैयार होने के बाद उनको मॉल और अन्य फूड चेन को सीधे सप्लाई की जाती है।

वर्ष 2021 में की थी शुरुआत

अनुष्का ने खेती की शुरुआत वर्ष 2021 में की थी। उस वक्त सबसे कठिन कार्य श्रमिकों को नए तरह की खेती के बारे में प्रशिक्षित करना था।

स्थानीय श्रमिक इसके पहले तक धान और गेहूं की खेती करते आए थे। पॉलीहॉउस के बारे में पहले उनको समझया। इसके बाद वे सीख गए।

मजदूरों में वह महिलाओं को प्राथमिकता देती हैं। यदि पांच मजदूरों की आवश्यकता है तो उनमें से चार महिलाएं होती हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...