Employment:यूपीपीसीएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Employment:यूपीपीसीएल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड

employment:उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी

के पद पर भर्ती के लिए औनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट

upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 जनवरी, 2023 है.

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में

आयोजित की जानी है. भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है.

- Advertisement -
- Advertisement -

UPPCL Recruitment 2022: योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए

उम्मीदवार की उम्र एक जनवरी, 2022 को 21 साल से 40 साल के मध्य होनी चाहिए .

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में उचित ज्ञान होना चाहिए और भारतीय

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान से कोस्ट अकाउंटेट परीक्षा पास की हो.

योग्यता और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है.

UPPCL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति वर्ग के

उम्मीदवारों को 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क

1180 रुपये लागू है. अधिक जानकारी के लिए,

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की राय दी जाती है.

UPPCL Recruitment 2022 इन छह आसान चरणों में करें आवेदन

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की आधिकारिक

वेबसाइट यानी upenergy.in और uppcl.org पर जाएं.

चरण 2: होम पेज रिक्ति/परिणाम विकल्प पर जाएं और

यूपीपीसीएल अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती पर क्लिक करें.

चरण 3: इसके बाद अब एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें.

चरण 4: जमा करने के लिए आवश्यक सभी आवश्यक विवरण और डॉक्यूमेंट्स भरें.

चरण 5: फाइनल सबमिशन ऑप्शन पर क्लिक करें.

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...