Employment:मुश्किल से मिली नौकरी से क्‍यों हुआ मोहभंग? पंचायत सहायक धड़ाधड़ दे रहे इस्तफाजा, जानिए क्या है वजह?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Employment:मुश्किल से मिली नौकरी से क्‍यों हुआ मोहभंग? पंचायत सहायक धड़ाधड़ दे रहे इस्तफाजा, जानिए क्या है वजह?

employment: नौकरी पाना आसान नहीं होता। फिर भी ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों का नौकरी से

मोहभंग होता जा रहा है। एक तो कम मानदेय और ऊपर से मानदेय के भुगतान में लेटतलीफी ने

- Advertisement -
- Advertisement -

युवाओं को गांवों में सेवा से विमुख कर दिया है। मुरादाबाद मंडल में ही डेढ़ सौ से अधिक पंचायत सहायकों ने

इस्तीफा दे दिया है। रिक्त पदों पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही है लेकिन

आवेदक तलाशे नहीं मिल रहे हैं। खाली पदों के कारण काम भी प्रभावित हो रहा है।

नई पंचायतों का गठन होने के बाद शासन के निर्देश पर मंडल में ही ढाई हजार से

अधिक पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई थी। इन पंचायत सहायकों को

छह हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इन पर सरकार की विभिन्न

योजनाओं की जानकारी लेने की भी जिम्मेदारी है। साथ ही छात्रों के प्रमाण पत्र,

गांवों की डीपीआर आदि बनाने का जिम्मा भी पंचायत सहायक ही संभाल रहे हैं।

कम पैसे में अधिक काम का दबाव नियुक्ति की शुरुआत में ही दिखने लगा था।

संभल में अब तक 670 पंचायतों में से 34, अमरोहा में 597 पंचायत सहायकों में से 42, मुरादाबाद में 643 पंचायत

सहायकों में से 46 और रामपुर में 680 पंचायत सहायकों में से 38 सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

इसके लिए सभी ने अलग-अलग कारण बताए हैं। किसी को अच्छे

मानदेय में नौकरी मिल गई तो कोई अपने कारोबार में लग गया।

कम मानदेय, उसके लिए भी करना होता इंतजार

संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत फतेहउल्लागंज निवासी कीर्ति कौशिक पंचायत सहायक थीं।

कीर्ति कौशिक ने बताया कि उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिला। वह इस्तीफा दे चुकी हैं,

लेकिन जिन महीनों में कार्य किया था, उनका मानदेय भी नहीं मिला है।

वहीं ग्राम पंचायत मोअज्जमपुर विशनपुर निवासी महावीर सिंह पंचायत सहायक थे।

इन्होंने भी मानदेय कम होने व समय पर नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दिया।

वहीं ग्राम पंचायत खानपुर बंद निवासी दानिश भी पंचायत सहायक थे।

दानिश का कहना है कि मानेदय कम था, और काम अधिक लिया जा रहा है।

प्रशासन के सामने खाली हुए पद भरने की चुनौती

ग्राम पंचायतों में नियुक्ति के समय एक-एक ग्राम पंचायत से तीस-तीस तक आवेदन हुए थे।

जिले भर से करीब आठ हजार युवाओं ने आवेदन किये थे लेकिन अब जिले के रिक्त हुए

34 पंचायत सहायकों का पद भरना मुश्किलहो रही है। रिक्त पदों को

भरने के शासन के निर्देश के बाद भी इन पर नियुक्ति नहीं हो सकी है।

संभल के डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि जिले की 670 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त हुये थे

लेकिन अभी तक 34 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक इस्तीफा दे चुके हैं। शासन से आदेश प्राप्त हो गया है।

रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...