Electricity: यूपी सरकार का राहत भरा फैसला, लोगों को बिजली बिल पर दिया जा रहा है बड़ा फायदा, देखें कैसे?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity: यूपी सरकार का राहत भरा फैसला, लोगों को बिजली बिल पर दिया जा रहा है बड़ा फायदा, देखें कैसे?

Electricity: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले ग्राहकों का बिजली बिल माफ करने का फैसला लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे बिजली उपभोक्तओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का नाम UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023 है।

एक तरह से कहें तो इस योजना के तहत जिन लोगों का बिजली का बिल बकाया है, उन्हें बिजली के बिल में छूट मिलेगी।

बता दें कि सरकार ने आमजनों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।

खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर इस योजना की शुरआत की है।

हालांकि इस योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी गरीब परिवार उठा सकते हैं।

पर सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इसके तहत उपभोक्ता को सिर्फ 200 जमा करने होंगे।

इसके बाद उनका पूरा बिजली का बिल माफ़ कर दिया जाएगा।

वैसे योजना का लाभ उठाने के लिए शर्त यह उपभोक्ता की सालाना आय 200000 रुपये से कम होनी चाहिए।

UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की है। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल माफी योजना के तहत करीब 1.71 करोड

उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। सरकार इस योजना के तहत 100 फीसदी की छूट देगी।

बिजली (Electricity) बिल माफी योजना की मुख्य बातें

इस योजना से किसान और कम लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं के

साथ में छोटे व्यवसाय कनेक्शन वाले उपभोक्तओं को फायदा मिलेगा।

इस योजना को एकमुश्त समाधान योजना के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई थी।

उपभोक्तओं को किस्तों के जरिए बिजली बिल जमा करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके साथ जुर्माने में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।

इस योजना के तहत 2 किलो वाट से कम विजली कनेक्शन वालों को सिर्फ 200 महीने जमा करने होंगे।

यह योजना 21 अक्टूबर 2023 से लेकर 23 नवंबर 2023 तक लागू रहेगी।

किस्तों में जमा करें अपना बकाया बिजली बिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सभी उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान सरचार्ज माफी योजना को साल 2023 में दोबारा शुरू कर दिया है।

अब जिन उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाना है, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है या ज्यादा हो गया है,

वो आसन किस्तों में बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। सरकार द्वारा उनके बकाए बिजली के बिल पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

UP Bijli Bill Mafi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

बिजली के बिल

बैंक खाते की रसीद

आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर

आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं शुरू

अब अगर उत्तर प्रदेश के निवासी अपना बिजली बिल माफ करना चाहते हैं तो वो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

हालांकि उन्हें बिजली बिल माफी योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें। आइए जानें कैसे?

सबसे पहले यूपीपीसीएल की अधिकारिक वेबसाइट https://uppcl.mpower.in पर जाएं।

अब होम पेज पर UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023 आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

इस आवेदन फॉर्म को भरें और सारी जूरी जानकारी दर्ज करें और साथ ही सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स अटैच करें।

अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी बिजली (Electricity) घर में जमा करना होगा।

इस तरह आप योजना का लाभ उठा सकेंगे।

UP Bijli Bill Mafi Yojana के लिए नियम और शर्तें

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों के निवासी उठा सकेंगे।

जिन उपभोक्ताओं का 2kW या उससे कम बिजली मीटर है, उन्हीं को लाभ मिलेगा।

इस योजना का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ता की सालाना आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।

इस योजना का फायदा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...