Electricity: UP में सस्‍ती हो सकती है बिजली, योगी सरकार की कोशिशों को मिली बड़ी कामयाबी; जानें डिटेल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity: UP में सस्‍ती हो सकती है बिजली, योगी सरकार की कोशिशों को मिली बड़ी कामयाबी; जानें डिटेल

Electricity: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली योगी आदित्‍यनाथ सरकार द्वारा लोगों

को निर्बाध और सस्ती बिजली देने के प्रयासों में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली।

- Advertisement -
- Advertisement -

नार्दन कोल फील्ड लि. (एनसीएल) से उत्पादन निगम के पारीछा उत्पादन गृह को

कोयला मिलने की मंजूरी मिली है। अब पारी उत्पादन गृह से बिजली उत्पादन की लागत में

सीधे 400 करोड़ सालाना की कमी आ जाएगी। राज्य को 900 मेगावाट सस्ती

बिजली  (Electricity) मिलेगी। इससे लोगों को सस्ती बिजली मिलने की राह आसान होगी।

यह जानकारी उत्‍तर प्रदेश पावर कारपोरेशन और उत्पादन निगम के चेयरमैन एम. देवराज ने दी है।

उन्होंने कहा है कि निगम द्वारा लंबे समय से प्रदेश की विद्युत उत्पादन इकाइयों को सस्ता

कोयला दिलाने के लिए भारत सरकार के कोयला और ऊर्जा मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से

एनसीएल से कोयला पाने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में

स्थित पारीक्षा तापीय परियोजना के कोयले का अधिकांश लिंकेज भारत

कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) से है। बीसीसीएल का कोयला अन्य कोल

कम्पनियों के मुकाबले मंहगा पड़ रहा था, जिससे पारीक्षा परियोजना की उत्पादित

बिजली महंगी पड़ रही थी। अब यह कोयला नार्दल कोल फील्ड लि. (एनसीएल) से मिलेगा।

पारीछा को करीब 23.31 लाख टन कोयला अब तक

बीसीसीएल से मिलता रहा है। यह कोयला अब एनसीएल देगा।

गांवों में सौर ऊर्जा से रोशनी

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिलों के वे गांव जहां पर ग्रिड आधारित बिजली की

आपूर्ति नहीं है, अब इन गांवों को सोलर पावर पैक से बिजली दी जाएगी।

इस काम पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अतिरिक्त ऊर्जा

स्त्रत्तेत विभाग ऐसे गांवों और मजरों की लिस्‍ट तैयार कर रहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...