Electricity: द‍िवाली से पहले यूपी में ब‍िजली सस्‍ती,एक यून‍िट पर होगा इतना फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity: द‍िवाली से पहले यूपी में ब‍िजली सस्‍ती,एक यून‍िट पर होगा इतना फायदा

Electricity: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार आने वाले द‍िनों में आम आदमी को

बड़ी राहत दे सकती है. राज्‍य में बिजली के दाम नहीं बढ़ाए जाने की उम्‍मीद है.

- Advertisement -
- Advertisement -

उपभोक्ता परिषद की तरफ से क‍िये गए विरोध के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने

फ्यूल सरचार्ज घटाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें ग‍िरावट से उपभोक्‍ताओं को प्रत‍ि यून‍िट बड़ी राहत म‍िलेगी.

इसके लिए पावर कॉरपोरेशन की तरफ से रेग्‍युलेटरी कमीशन में पहली तिमाही का प्रस्ताव दाखिल कर दिया गया है.

इसमें ब‍िजली की प्रत‍ि यून‍िट दर 18 से 69 पैसे कम करने का प्रस्‍ताव द‍िया गया है.

50 से 90 रुपया प्रति क‍िलो वॉट का फायदा

यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में बिना मीटर वाले घरेलू ग्राहकों से फ‍िलहाल 500 रुपये प्रति किलो वॉट के

ह‍िसाब से पैसा ल‍िया जाता है. इस बदलाव के बाद इसमें हर महीने 50 से 90 रुपये प्रत‍ि

किलोवॉट की कमी की जाएगी. इसी तरह किसानों को एक हार्स पावर पर 48.43 रुपये कम पैसा देना होगा.

यह भी पढ़े:Electricity:विभाग देने जा रहा राहत- जारी हो गए आदेश, इनको मिलेगा पूरा लाभ 

इस तरह ब‍िना मीटर वाले ग्राहकों को हर महीने करीब 50 से 90 रुपया प्रति क‍िलो वॉट का फायदा म‍िलेगा.

पावर कॉरपोरेशन की तरफ से फाइनेंश‍ियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही को लेकर प्रस्ताव दाखिल किया गया है.

सरचार्ज को अगले तीन माह तक वापस करना होगा

इस प्रस्‍ताव के तहत अप्रैल, मई, जून में ग्राहकों से ल‍िये गए सरचार्ज को अगले तीन माह तक

वापस करना होगा. इसके तहत 1055 करोड़ रुपये वापस क‍िये जाएंगे.

इससे पहले जुलाई 2023 में 61 पैसा प्रति यूनिट के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज का प्रस्ताव दिया गया था.

इसका भी कंज्‍यूमर काउंस‍िल की तरफ से व‍िरोध क‍िया गया था. आपत्तियां आने के बाद

पावर कॉरपोरेशन को पीछे हटना पड़ा. अब सर चार्ज की एवज में 35 पैसे प्रति

यूनिट कमी के लिए अलग-अलग कैटेगरी के ह‍िसाब से प्रस्ताव दाखिल किया गया है.

इस बारे में परिषद के चेयरमैन अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग के

चेयरमैन अरविंद कुमार से मुलाकात की. कम की गई दर के प्रस्‍ताव को स्वीकार करने की

मांग की ताक‍ि ग्राहकों को अगले तीन माह तक इसका फायदा म‍िल सके.

यानी करोड़ों ब‍िजली उपभोक्‍ताओं को अक्‍टूबर, नवंबर और द‍िसंबर के ब‍िल में राहत म‍िल सकेगी.

ब‍िजली ग्राहकों का न‍िगमों पर करीब 33122 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है.

सरचार्ज में प्रस्‍ताव‍ित कमी

घरेलू बीपीएल– 18 पैसे प्रति यूनिट

घरेलू सामान्य — 26 से 34 पैसे प्रति यूनिट

व्यवसायिक — 34 से 48 पैसे प्रति यूनिट

किसान — 13 से 30 पैसे प्रति यूनिट

नान इंडस्ट्रील बल्कलोड — 46 से रुपया 69 प्रति यूनिट

भारी उद्योग — 33 से 38 पैसे प्रति यूनिट

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...