Electric SUV: आ रही गजब की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, इसमें सनरूफ और स्वैपेबल बैटरी टेक भी मिलेगा; कई शानदार फीचर्स से लैस
Electric SUV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
ऐसे में कई कंपनियां अपनी EVs भारत में लॉन्च कर रही हैं।
नई Maxus Mifa 7 इलेक्ट्रिक MPV (New Maxus Mifa 7 electric MPV) की तस्वीरें
ऑनलाइन लीक हो गई हैं। यह ब्रांड की सबसे नई इलेक्ट्रिक एमपीवी है।
यह Mifa 9 इलेक्ट्रिक MPV से नीचे बैठती है, जिसे चीन और यूरोप में 2022 के मिड में लॉन्च
किया गया था। बता दें कि Mifa 9 इलेक्ट्रिक एमपीवी को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित
किया गया था। अफवाह है कि भारत के इलेक्ट्रिक कार स्पेस के लिए इसे लाने की तैयारी चल रही है।
मीफा 9 से छोटी होगी मैक्सस मीफा 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी
हम उम्मीद करते हैं कि मीफा 7 भारत में लॉन्च होगी, क्योंकि इसमें एक चीज है,
जो मीफा 9 में नहीं है। जी हां, इसमें स्वैपेबल बैटरी तकनीक है।
Maxus Mifa 7 के दो वैरिएंट होंगे। बता दें कि मैक्सस ब्रांड SAIC-GM-Wuling JV का एक
ब्रांड है। Wuling Air EV को भारत के लिए MG कॉमेट के रूप में लॉन्च करने की घोषणा की गई
है। जैसे Maxus D90 को MG Gloster और Baojun 530 को MG Hector के नाम से
बेचा जाता है। Mifa 7 की कीमत, फीचर्स और साइज BYD e6 से ज्यादा होगी।
डायमेंशन
साइज की बात करें तो Maxus Mifa 7 की लंबाई 4907 मिमी, चौड़ाई 1885 मिमी,
ऊंचाई 1756 मिमी और व्हीलबेस 2975 मिमी है।
बाहर की ओर इसमें स्लाइडिंग डोर देखने को मिलते हैं।
एमपीवी की डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। इसका फ्रंट
फेसिया और व्हील्स सबका ध्यान आकर्षित करते हैं।
इंटीरियर
Maxus Mifa 7 की लीक इंटीरियर इमेज से पता चलता है कि यह 6-7 सीट वाले लेआउट के
साथ आएगी। तस्वीरों से पता चलता है कि मैक्सस ब्लैक रूफ ऑप्शन भी ऑफर करेगा।
Mifa 7 में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर मिलने की संभावना कम है।
स्वैपेबल बैटरी टेक
Mifa 7 में एक स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन मिलने की संभावना है।
Mifa 7 के बैटरी साइज की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। Mifa 9 में 560 किमी प्रति चार्ज
(CLTC परीक्षण) की रेंज के साथ 90 kWh CATL की बैटरी मिलती है।
लेकिन, Mifa 9 का डायमेंशन 5270/2000/1840/3200 (लंबाई/चौड़ाई/ऊंचाई/व्हीलबेस) है।
Mifa 7 एक छोटा ईवी है, जिसमें छोटी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Maxus Mifa 7 इलेक्ट्रिक मोटर 180 kW (241 bhp) की पावर जेनरेट करने में सक्षम है
और इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किमी/घंटा है। स्वैपेबल बैटरी तकनीक वर्तमान में चीन में काफी
पसंद की जा रही है। Nio (EP9 इलेक्ट्रिक हाइपरकार का निर्माता) वर्तमान में
चीन में 1330 और यूरोप में 12 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन संचालित करता है।
