Electric cars: लॉन्चिंग के पहले ही इस इलेक्ट्रिक कार पर टूट पड़े दुनिया भर के लोग, डिमांड इतनी ज्यादा कि 5 साल पहुंचा वेटिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electric cars: लॉन्चिंग के पहले ही इस इलेक्ट्रिक कार पर टूट पड़े दुनिया भर के लोग, डिमांड इतनी ज्यादा कि 5 साल पहुंचा वेटिंग

electric cars: टेस्ला साइबरट्रक (Tesla Cybertruck) को दुनिया में पहली बार नवंबर 2019 में अनवील किया गया था। इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक ने आखिरकार इस महीने की शुरुआत में प्रोडक्शन शुरू किया है। निर्धारित उत्पादन समय से दो साल की देरी के साथ यह उत्पादन शुरू हुआ है। इस साल सितंबर में बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन शुरू होगा। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉन्च से पहले ही इस electric cars पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। टेस्लाराटी ने बताया है कि ईवी ने अब तक 19 लाख से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है। साइबरट्रक के ग्राहकों के लिए पांच साल से ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

एलन मस्क ने क्या कहा?

साइबरट्रक के बारे में बात करते हुए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की इस समय काफी ज्यादा डिमांड है। इस ईवी के लिए 19 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली है। टेस्ला की अधिकतम क्षमता हर साल 3.75 लाख यूनिट प्रोडक्शन की है। साइबरट्रक बनाने की योजना के साथ इलेक्ट्रिक वाहन के लिए नए ऑर्डर आने में लगभग पांच साल लगेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

टेस्ला साइबरट्रक का उत्पादन

टेस्ला साइबरट्रक का प्रोडक्शन गीगा टेक्सास में किया जा रहा है। हालांकि, ईवी निर्माता इसे गीगा मेक्सिको में भी बना सकती है, जब प्रोडक्शन प्लांट कुछ सालों में चालू हो जाएगा। इससे ऑटोमेकर को साइबरट्रक उत्पादन की स्पीड बढ़ाने में मदद मिलेगी। टेस्ला ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वह 2024 में पिकअप ट्रक उत्पादन की स्पीड बढ़ा देगी।

साइबरट्रक को विदेशी बाजार में बेचना एक चुनौती

शुरुआत में टेस्ला साइबरट्रक को केवल उत्तरी अमेरिकी बाजार में बेचने की योजना बना रही है, जहां यह फोर्ड F150 लाइटनिंग और कुछ अन्य इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रकों को चुनौती देगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या साइबरट्रक को अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। फिलहाल, टेस्ला के यूरोपीय और एशियाई बाजार भी ट्रक को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, इतने बड़े साइज के वाहन को भारी वजन के साथ विदेशी बाजारों में बेचना टेस्ला के लिए एक चुनौती हो सकती है। इसके वजन के कारण इसे कई बाजारों में कॉमर्शियल या सेमी-ट्रक के रूप में डिवाइड किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...