Economic security:महिलाओं के लिए वरदान है ये सरकारी सेविंग स्कीम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Economic security:महिलाओं के लिए वरदान है ये सरकारी सेविंग स्कीम

economic security: महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने

आम बजट 2023–24 में बड़ा ऐलान किया था। इस ऐलान के माध्यम से सरकार ने सभी महिलाओं के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (MSSC) की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत सभी महिलाओं और 18 वर्ष से कम की लड़कियों का खाता खोला जाता है

और सालाना 7.50 पर्सेंट की दर से ब्याज मिलता है। बता दें कि इस योजना की

शुरुआत 1 अप्रैल से हो चुकी है जिसे डाक विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।

31 मार्च 2025 तक वैलिड है स्कीम

इस योजना की शुरुआत सिर्फ 2 साल के लिए की गई है। इस योजना के तहत

सभी महिलाएं 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकती। बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र खाते में

1,000 रुपये से लेकर 2,000,00 रुपये तक सालाना निवेश किया जा सकता है।

इस योजना के तहत ब्याज की काउंटिंग तिमाही आधार पर की

जाती है और ग्राहकों को कंपाउंड इंटरेस्ट का लाभ मिलता है।

कैसे खोलें खाता

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खोलने के लिए सबसे पहले आपको अपने

नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ेगा। वहां आपको अकाउंट ओपनिंग फॉर्म-1 मिलेगा जिसे आपको भरना होगा।

इसके अलावा, आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भी जमा करनी होगी।

कैसे निकाल सकते हैं आप अपना पैसा

बता दें कि इस स्कीम के तहत आपकी जमा की हुई राशि 2 साल बाद मेच्योर होती है।

2 साल के बाद आपको ब्याज समेत जमा रकम वापस मिल जाएगा। अगर इस बीच में ही आपको पैसे की

जरूरत पड़ जाती है तो 1 साल बाद आप 40 पर्सेंट तक रकम निकाल सकते हैं।

प्री–मैच्योर क्लोजर पर 2 पर्सेंट कम मिलेंगे ब्याज

स्कीम के मैच्योर होने से पहले ही अगर अकाउंट होल्डर गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए या उसकी मौत हो जाए तो

इस अकाउंट को 6 महीने बाद बंद कराया जा सकता है। इस स्थिति में

ग्राहक को 2 पर्सेंट कम यानी 5.50 पर्सेंट के हिसाब से ही ब्याज मिलता है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...