Earth: सहारा इंडिया की 555 बीघा जमीन की बिक्री पर रोक, अरबों में है जमीनों की कीमत; यह हो रही थी प्लानिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Earth: सहारा इंडिया की 555 बीघा जमीन की बिक्री पर रोक, अरबों में है जमीनों की कीमत; यह हो रही थी प्लानिंग

Earth :सहारा इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों की जमीनों के क्रय और विक्रय पर

रोक लगा दी है। करीब पांच संपत्तियां हैं, जिस पर रोक लगाई गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने सहारा की 555 बीघा जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी है।

इसकी मार्केट वैल्यू 2.77 अरब रुपये आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई शासन की ओर से मिले आदेश पर हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने की है।

सहारा इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के नाम पर बहादराबाद और रानीपुर में दर्ज भूमि के

क्रय और विक्रय पर रोक लगा दी है। करीब पांच संपत्तियां हैं, जिस पर रोक लगाई गई है।

यह जमीन हरिद्वार जिले में स्थित बहादराबाद में है और हाईवे लगती हुई है।

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि करीब 555 बीघा जमीन पर जिस पर रोक लगाई है।

टाउनशिप बनाने की थी तैयारी: इस जमीन को लेकर तहसील हरिद्वार के अधिकारियों ने

निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। संपत्ति पर

एक बिल्डर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में था।

औने-पौने दामों पर जमीन बेचने की शिकायत

शासन को शिकायत मिली थी कि सहारा इण्डिया निवेशकों की गाढ़ी कमाई से ली गयी

बहादराबाद हरिद्वार स्थित भूमि को औने पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में है।

सहारा इण्डिया के निवेशकर्ताओं द्वारा सहारा कंपनी

के नाम दर्ज भूमि की खतौनी भी प्रस्तुत की गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related