e-Challan: ट्रैफिक पुलिस वाले ने खींच ली है गाड़ी की फोटो, तो इस सरल तरीके से जानें चालान कटा है या नहीं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

e-Challan: ट्रैफिक पुलिस वाले ने खींच ली है गाड़ी की फोटो, तो इस सरल तरीके से जानें चालान कटा है या नहीं

e-Challan: जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है,

तो हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फिर अपने किसी वाहन का इस्तेमाल करते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि जगहों पर जाने के लिए लोग अपने वाहन से जाना ही ज्यादा पसंद

करते हैं। यहां तक कि लोग दूर-दराज घूमने के लिए भी अपनी बाइक या कार का ही इस्तेमाल

करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर हम सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं,

तो हमें यातायात नियमों का पालन करना होता है। नहीं तो आपका चालान भी कट सकता है।

यहां तक कि आजकल तो ट्रैफिक पुलिस वाले मोबाइल से फोटो क्लिक करके भी

आपका चालान काट देते हैं। ऐसे में अगर किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने आपकी गाड़ी की

फोटो क्लिक की है, और आपको जानना है कि आपका चालान कटा है या नहीं।

तो चलिए हम आपको ये चेक करने का ऑनलाइन तरीका बताते हैं।

आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

ये है चेक करने का ऑनलाइन तरीका:-

स्टेप 1

अगर कभी किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने आपकी तस्वीर क्लिक की है,

और आपको ये जानना है कि आपका चालान कटा है या फिर नहीं।

तो इसके लिए आपको सबसे पहले ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट

https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan को ओपन करना है।

स्टेप 2

इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जहां पर आपको अपनी

गाड़ी का नंबर, लाइसेंस नंबर और चेसिस नंबर जैसी जानकारियां यहां दर्ज करनी है

स्टेप 3

अगर अब आप सारी जानकारियां यहां पर भर चुके हैं, तो आपको स्क्रीन पर दिया हुआ

कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद ‘गेट डिटेल’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4

अब आपको स्क्रीन पर नजर आएगा कि आपके कितने चालान कटे हैं।

ध्यान रहे कि अगर आपका चालान कटा होगा तो यहां वो दिखाएगा और अगर कोई चालान नहीं

कटा है, तो यहां पर कोई जानकारी नहीं दिखाएगा। आप अपने चालान का पीडीएफ

डाउनलोड करके चालान कटने का कारण और पैसे सब जान सकते हैं

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...