driving license: डीएल आवेदकों के लिए राहत, पेंडेंसी खत्म, अब दस दिन में पहुंचेगा घर
driving license: स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए राहत की खबर है।
आरटीओ कार्यालय में डीएल संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब डीएल आने का इंतजार नहीं करना
पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि बीते छह महीने से डीएल में लगने वाले चिप की कमी को दूर कर लिया गया है।
डीएल डिलेवरी की करीब ढाई लाख पेंडेंसी को 31 मई तक खत्म कर लिया गया।
अब डीएल प्रिंट होने के बाद आवेदकों के पते पर दस दिन के भीतर डीएल की डिलेवरी हो जाएगी।
इससे डीएल के इंतजार में बैठे आवेदकों को काफी राहत मिलेगी।
-सवा तीन लाख के करीब पहुंच गई थी ड्राइविंग लाइसेंस की पेंडेंसी
-निजी व व्यवसायिक वाहन चालकों के छह महीनें से फंसे थे डीएल
इन आवेदकों को राहत मिलेगी
-लर्निंग डीएल से स्थाई डीएल बनवाने वाले
-ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराने वाले
-ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, पता बदलवाने वाले
-डुब्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी कराने वाले
-इंटरनेशनल डीएल के लिए आवेदन करने वाले
उप्र परिवहन विभाग आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह में
कुछ तकनीकी चलते चिप की सप्लाई बाधित हुई थी। चिप की कमी को इस वर्ष मई माह में दूर कर लिया गया।
डीएल की सभी पेंडेंसी खत्म कर दी गई। अब रोजाना डीएल अप्रूवल होने के
बाद दस दिनों के भीतर आवेदक के पते पर डाक से पहुंच जाएगा।
